เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 9 เคซเคฐเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 9 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय फ़िल्म अभिनेता राहुल रॉय का जन्म हुआ और कुष्‍ठरोगियों के देवता तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
9 फरवरी, 1649 – ब्रिटेन में लोकतांत्रित शासन का आरंभ हुआ और ओलिवर क्रोमवेल राष्ट्रपति बने।
9 फरवरी, 1667 – रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
9 फरवरी, 1775 – ब्रिटेन ने अपने अमेरिकी उपनिवेश मैसाच्युसेट्स को बागी घोषित किया।
9 फरवरी, 1788 – आस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
9 फरवरी, 1801 – फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
9 फरवरी, 1824 – उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म को अपनाया।
9 फरवरी, 1846 – लग्जरी कार ब्रांड मायबाख की शुरुआत करने वाले जर्मन इंजीनियर विलहेम मायबाख का जन्म हुआ।
9 फरवरी, 1895 – डब्ल्यू. जी. मॉर्गन ने वॉलीबॉल का आविष्कार किया।
9 फरवरी, 1922 – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का जन्म हुआ।
9 फरवरी, 1931 – भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।

9 फरवरी, 1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।
9 फरवरी, 1951 – स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिए सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।

9 फरवरी, 1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
9 फरवरी, 1962 – जमैका ने स्वतंत्र देश बनने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
9 फरवरी, 1968 – भारतीय फ़िल्म अभिनेता राहुल रॉय का जन्म हुआ।
9 फरवरी, 1970 – महान आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का जन्म हुआ। उन्होंने 124 टेस्ट मैच में 563 जबकि 250 वनडे मुकाबलों में 381 विकेट लिए।
9 फरवरी, 1971 – अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्वी पर लौटा।
9 फरवरी, 1975 – रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा।
9 फरवरी, 1979 – अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
9 फरवरी, 1984 – ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन हुआ।
9 फरवरी, 1984 – पूर्व सोवियत संघ के नेता यूरी एंड्रोपोव का निधन हुआ वे सोवियत संघ की गुप्तचर सेवा केजीबी के प्रमुख भी रह चुके थे।
9 फरवरी, 1991 – लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
9 फरवरी, 1992 – अलजीरिया के संसदीय चुनावों में इस्लामी प्रवृत्ति वाले धड़े की भारी सफलता के बाद सत्तासीन सैनिकों ने चुनावों के परिणामों को निरस्त और अलजीरिया इस्लामी मुक्तिमोर्चे को गैर कानूनी घोषित किया।
9 फरवरी, 1998 – जॉर्जिया के राष्ट्रपति एडुअर्ड शेवर्डनाद्जे की हत्या का असफल प्रयास किया गया।
9 फरवरी, 2006 – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन हुआ।
9 फरवरी, 2007 – पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतन्त्रता सेनानी की सूची से हटाया।
9 फरवरी, 2008 – कुष्‍ठरोगियों के देवता तथा महान सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का निधन हुआ।
9 फरवरी, 2012 – भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओ. पी. दत्ता का निधन हुआ।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें