เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 14 เคธिเคคเคฎ्เคฌเคฐ เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 14 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई और हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

1752 – ब्रिटेन ने जूलियन कैलेंडर को छोड़ ग्रेगरी कैलेंडर अपनाया।
1770 – डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1803 – ब्रिटिश जनरल लॉर्ड लेक ने द्वितीय एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान दिल्ली पर कब्जा किया।
1804 – पहली बार बैलून का प्रयोग किया गया। हवा में पायी जाने वाली हल्की गैसों से भरे हुए इस बैलून को फ़्रांस के भौतिक व रसायन शास्त्री जोज़फ़ गे लोसाक ने बनाया था।
1808 – रूस ने स्वीडन को ओरावैस के युद्ध में हराया।
1829 – एड्रियानोपेल शांति समझौते के बाद रूसी-तुर्की युद्ध समाप्त हुआ।
1868 – आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु स्वामी विरजानंद का निधन हुआ।
1891 – एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस नाम की ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी सात घंटे और छह मिनट में पूरी की। इस दिन यह ट्रेन अपनी सबसे ज्यादा स्पीड, 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। जबकि इसकी औसत स्पीड 98.8 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1917 – रूस आधिकारिक तौर पर गणराज्य घोषित हुआ।
1932 – प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारी दुर्गा भाभी का जन्म हुआ।
1949 – संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान लूना-2 चांद पर उतरने वाला पहला यान बना। यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी।
1960 – ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्‍सपोर्टिंग कंट्रीज का गठन किया।
1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की। इसके घोषणा पत्र पर ईरान, सउदी अरब, एराक़ कुवैत, और वेनेज़ोएला ने हस्ताक्षर किये। पश्चिम की बड़ी बड़ी तेल कम्पनियों के मुक़ाबले के लिए यह संगठन बनाया गया।
1982 – हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मोनाको की राजकुमारी ग्रेस केली की मॉटे कार्लो में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
1985 – ब्रिटेन का पूर्व सोवियत संघ के 25 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश देने के बाद जैसे को तैसा की नीति अपनाते हुए सोवियत संघ ने भी रूस में कार्यरत 25 ब्रितानी राजनयिकों को फ़ौरन देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया।
1999 – किरीबाती, नाउरू और टोंगा संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
2000 – माक्रोसॉफ्ट ने Windows ME लॉन्‍च किया।
2003 – एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।
2008 – रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें