เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 6 เคธिเคคเคฎ्เคฌเคฐ เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 6 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता यश जौहर का जन्‍म हुआ और वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

6 सितम्बर, 48 – रोम साम्राज्य त्रिकोणीय गठजोड़ के दो महत्वपूर्ण सदस्यों जूलियस सीज़ार और पोम्पस के बीच फ़ारसाल नामक ऐतिहासिक युद्ध हुआ। इस युद्ध में सिज़र को विजय हुई और पोम्पस मारा गया।
6 सितम्बर, 1522 – समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया आज ही के दिन स्‍पेन लौटा था।
6 सितम्बर, 1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
6 सितम्बर, 1848 – अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन हुआ।
6 सितम्बर, 1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
6 सितम्बर, 1885 – यूरोपीय देश बुल्गारिया का एकीकरण पूरा हुआ।
6 सितम्बर, 1889 – स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस का जन्म हुआ।
6 सितम्बर, 1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की स्थापना हुई।
6 सितम्बर, 1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल हुआ।
6 सितम्बर, 1929 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता यश जौहर का जन्‍म लाहौर, पाकिस्तान में हुआ।
6 सितम्बर, 1937 – इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में गृह युद्ध शुरू हुआ।
6 सितम्बर, 1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी के साथ युद्ध की घोषणा की।
6 सितम्बर, 1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
6 सितम्बर, 1952 – कनाडा टीवी की मॉन्ट्रियल में शुरुआत हुई।
6 सितम्बर, 1958 – अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
6 सितम्बर, 1965 – भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
6 सितम्बर, 1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
6 सितम्बर, 1972 – हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ।
6 सितम्बर, 1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लोग मारे गए।
6 सितम्बर, 1988 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
6 सितम्बर, 1991 – रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा। इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग अाज ही के दिन वापस मिला था।
6 सितम्बर, 1997 – एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी।
6 सितम्बर, 1998 – मशहूर जापानी फिल्‍म निर्देशक अकीरा कुरासोवा निधन हुआ।
6 सितम्बर, 2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें