เคถเคจिเคตाเคฐ, 15 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

12 เคœुเคฒाเคˆ เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 12 July


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी और पहलवान और बॉलीवुड कलाकार दारा सिंह का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

12 जुलाई 100 ईसा पूर्व – रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म हुआ।
12 जुलाई, 711 – मुसलमान सेनापति तारिक़ बिन ज़ियाद पहली बार भारी सेना के साथ स्पेन में प्रवाष्टि हुए। विजय के बाद मुसलमान सेना यूरोप में फ़्रांस तक आगे बढ़ती चली गई। मोरक्को और स्पेन के बीच स्थित जलडमरु मध्य को जिसे जिबराल्टर था जबलुत तारिक़ कहा जाता है।
12 जुलाई, 1096 – पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
12 जुलाई, 1233 – मिस्र में इसकंदरिया बंदरगाह को सलीबी सेना की युद्धक नौकाओं ने घेर लिया। उस समय सलीबी युद्ध काल के विख्यात मुस्लिम सेनापति सलाहुद्दीन अय्यूबी इसकंदरिया के शासक थे शत्रु के आक्रमण के समय वे शहर से बाहर गए हुए थे उनकी वापसी तक मुसलमान सेना ने सलीबी सेनाओं का मुक़ाबला किया और जब सलाहुद्दीन अय्यूबी इस युद्ध में उतरे तो सलीबी सेनाओं की पराजय आरंभ हो गई।
12 जुलाई, 1290 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
12 जुलाई, 1489 – दिल्ली के सुल्तान बहलोल खान लोदी का निधन हुआ।
12 जुलाई, 1543 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
12 जुलाई, 1674 – शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
12 जुलाई, 1690 – विलियम ऑफ आॅरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
12 जुलाई, 1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
12 जुलाई, 1812 – अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया।
12 जुलाई, 1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज डायना कोलकाता में लांच हुआ।
12 जुलाई, 1862 – अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
12 जुलाई, 1879 – बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई।

12 जुलाई, 1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
12 जुलाई, 1935 – बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
12 जुलाई, 1946 – अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़द्दस नगर में स्थित मलिक दाऊद होटल को आतंकवादी ज़ायोनी गुट एयरगोन ने विस्फोट से उड़ा दिया। इस होटल में फ़िलिस्तीनियों का आना जाना बहुत अधिक था इसी प्रकार दूसरे क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश यात्री भी इसी होटल में ठहरते थे।

12 जुलाई, 1973 – अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी।
12 जुलाई, 1990 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
12 जुलाई, 1993 – जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई।
12 जुलाई, 1998 – 1.7 अरब लोगों ने फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।
12 जुलाई, 2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।
12 जुलाई, 2006 – ज़ायोनी शासन की सेना ने एक बार फिर लेबनान पर व्यापक आक्रमण कर दिया।
12 जुलाई, 2012 – पहलवान और बॉलीवुड कलाकार दारा सिंह का निधन हुआ।
12 जुलाई, 2013 – हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्राण का निधन हुआ।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें