เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 30 เค…เค—เคธ्เคค เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 30 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे स्वतंत्रता सेनानी भीकाजी कामा का निधन और अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

30 अगस्त, 1659 - दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फांसी दी गयी।
30 अगस्त, 1569 – मुगल बादशाह अकबर के सबसे बड़े पुत्र सुल्तान सलीम मिर्जा (जहांगीर) का जन्म।
30 अगस्त, 1659 – दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फांसी दी गयी।
30 अगस्त, 1682 – विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
30 अगस्त, 1780 – जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
30 अगस्त, 1806 – अमेरिका में न्यूयॉर्क का दूसरे दैनिक समाचार पत्र 'डेली एडवर्टाइजर का अंतिम प्रकाशन हुआ।
30 अगस्त, 1836 – मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
30 अगस्त, 1842 – एंग्लो चीन युद्ध समाप्त हुआ।
30 अगस्त, 1923 – उत्तर-पूर्वी टर्क और केको के उष्णकटीबंधीए आँधी के साथ तूफान का मौसम शुरू हुआ।
30 अगस्त, 1928 – द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना हुई।
30 अगस्त, 1936 – स्वतंत्रता सेनानी भीकाजी कामा का निधन।
30 अगस्त, 1945 – जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई।
30 अगस्त, 1947 – भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
30 अगस्त, 1951 – फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
30 अगस्त, 1976 – नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
30 अगस्त, 1982 – फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।
30 अगस्त, 1984 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
30 अगस्त, 1991 – अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
30 अगस्त, 1999 – पूर्वी तिमोर ने एक जनमत संग्रह के बाद इन्डोनेशिया से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
30 अगस्त, 2001 – युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
30 अगस्त, 2002 – कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
30 अगस्त, 2007 – जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
30 अगस्त, 2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया।
30 अगस्त, 2011 – हिन्दी विकिपीडिया एक लाख का आँकड़ा पार करने वाला प्रथम भारतीय भाषा विकिपीडिया संस्करण बना।
30 अगस्त, 2014 – दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें