เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 10 เคซเคฐเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 10 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे जेआरडी टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने और आईबीएम के सुपर कंप्यूटर डीब ब्लू ने शतरंज में वर्ल्ड चैम्पियन मैरी कास्परोव को पहली बार हराया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
10 फरवरी, 1257 – हलगु खान और मंगोलों ने इस्लाम की राजनैतिक और सांस्कृतिक राजधानी बगदाद को जला दिया। इसके साथ ही अब्बासियों की खिलाफत का अंत हो गया।
10 फरवरी, 1616 – ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुगल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
10 फरवरी, 1692 – कलकत्ता के संस्थापक जॉब चारनॉक का कलकत्ता में निधन हुआ।
10 फरवरी, 1763 – पेरिस की संधि से फ्रांसीसी-भारतीय युद्ध की समाप्ति हुई।
10 फरवरी, 1763 – पेरिस संघि के तहत फ्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को सौंपा।
10 फरवरी, 1818 – अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
10 फरवरी, 1824 – पेरू की कांग्रेस ने सिमोन बोलीवार को तानाशाह नामित किया।
10 फरवरी, 1846 – अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
10 फरवरी, 1847 – बांग्ला कवि लेखक नवीनचंद्र सेन का जन्म हुआ।
10 फरवरी, 1879 – अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
10 फरवरी, 1904 – जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।

10 फरवरी, 1912 – ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना हुए।
10 फरवरी, 1916 – ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।
10 फरवरी, 1917 – जोहान्ना वेस्टरडिच नीदरलैंड की पहली महिला प्रोफेसर बनी।
10 फरवरी, 1918 – सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
10 फरवरी, 1927 – जेआरडी टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
10 फरवरी, 1931 – नयी दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
10 फरवरी, 1933 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
10 फरवरी, 1947 – द्वितीय विश्व युद्ध में घटक सरकारों और संयुक्त सेनाओं के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
10 फरवरी, 1947 – नीदरलैंड्स रेडियो यूनियन की स्थापना हुई।
10 फरवरी, 1959 – अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत हुई और 265 घायल हुए।
10 फरवरी, 1961 – कनाडा में नियाग्रा जलप्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरु हुआ।
10 फरवरी, 1966 – यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफा दिया।
10 फरवरी, 1972 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
10 फरवरी, 1979 – ईटानगर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनी।
10 फरवरी, 1989 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया।
10 फरवरी, 1991 – मुक्केबाजी की दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ी रहे माइक टाइसन को बलात्कार का दोषी पाकर 6 साल की सजा सुनाई।
10 फरवरी, 1991 – लिथवानिया की जनता ने इस देश को रुस से स्वाधीनता दिलाने के लिए भारी संख्या में वोट डाले। इस देश की संसद ने मार्च सन 1990 में स्वाधीनता की घोषणा की।
10 फरवरी, 1996 – आईबीएम के सुपर कंप्यूटर डीब ब्लू ने शतरंज में वर्ल्ड चैम्पियन मैरी कास्परोव को पहली बार हराया।
10 फरवरी, 1998 – 35 देशों द्वारा ग्लोबल इनवायरमेंट फेसिलिटीपर अंतरराष्ट्रीय समझौता संपन्न हुआ।
10 फरवरी, 2003 – नामीबिया ने पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें