เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 3 เค…เค—เคธ्เคค เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महान कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्म हुआ और बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

3 अगस्त, 1492 – क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से रवाना हुआ।
3 अगस्त, 1645 – अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।
3 अगस्त, 1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
3 अगस्त, 1860 – न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।
3 अगस्त, 1886 – महान कवि मैथलीशरण गुप्त का जन्म हुआ।
3 अगस्त, 1914 – पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
3 अगस्त, 1914 – प्रथम विश्‍व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
3 अगस्त, 1916 – गीतकार शकील बदायूंनी का जन्म हुआ।
3 अगस्त, 1923 – अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

3 अगस्त, 1954 – फ़्रांसीसी लेखिका गैबरियल कोलेट का निधन हुआ उनका जन्म 1873 इसवी में हुआ। उनके लेखों में अधिकतर उनकी जवानी के समय की घटनाओं का उल्लेख है जो बहुत ही रोचक थीं।
3 अगस्त, 1957 – अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की। ब्रिटेन में शिक्षा पाने वाले अब्दुल रहमान वैसे तो राज परिवार से आते थे लेकिन उन्हें हमेशा आम आदमी का नेता कहा जाता था।
3 अगस्त, 1957 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी निधन हुआ।
3 अगस्त, 1960 – नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
3 अगस्त, 1968 – फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
3 अगस्त, 1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
3 अगस्त, 1980 – मास्को में 22वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
3 अगस्त, 1981 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
3 अगस्त, 1984 – अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्‍टे का जन्‍म हुआ।
3 अगस्त, 1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
3 अगस्त, 1998 – मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।
3 अगस्त, 2003 – अमेरीका के एंग्लिकन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने का फ़ैसला किया। न्यू हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ डेपुटीज ने भारी बहुमत से बिशप चुना था।
3 अगस्त, 2004 – अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें