เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 18 เคธिเคคเคฎ्เคฌเคฐ เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में 18 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हास्‍य रचनाओं के महाकवि काका हाथरसी और ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म आज ही हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

18 सितम्बर, 1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बना।
18 सितम्बर, 1615 – टॉमस रो, इंग्लैंड के शासक जेम्स प्रथम का दूत बनकर जहांगीर के दरबार में आया।
18 सितम्बर, 1635 – फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
18 सितम्बर, 1739 – तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
18 सितम्बर, 1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्जा किया।
18 सितम्बर, 1808 – शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक के साथ रॉयल थिएटर को मरम्मत के बाद सजा धजा कर दोबारा खोला गया। इस हाउस का सबसे पहला कंस्ट्रक्शन 1732 का बताया जाता है। कहा जाता है कि 1732 में पहली बार यहां बैले पेश किया गया और इसके बाद ओपेरा होने शुरू हुए।
18 सितम्बर, 1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
18 सितम्बर, 1851 – न्यूयार्क टाइम्स अखबार ने प्रकाशन शुरू किया।

18 सितम्बर, 1905 – नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
18 सितम्बर, 1906 – हास्‍य रचनाओं के महाकवि काका हाथरसी का जन्‍म हुआ।
18 सितम्बर, 1919 – हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ। यह देश पूर्वोत्तरी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूरब में जर्मनी है। इसे नीदरलैंड भी कहा जाता है। इसकी राजधानी एम्सटर्डम है जबकि हेग को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है।
18 सितम्बर, 1922 – हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
18 सितम्बर, 1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
18 सितम्बर, 1931 – जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना। जापानियों ने मन्चूरी पर नियंत्रण के पश्चात वहॉ मेन्टको की पिटठू सरकार स्थापित कर दी।
18 सितम्बर, 1947 – अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।
18 सितम्बर, 1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
18 सितम्बर, 1950 – अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्‍म हुआ।
18 सितम्बर, 1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
18 सितम्बर, 1967 – नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
18 सितम्बर, 1976 – ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है। 1990 के दशक के उत्तरार्द्ध और सन 2000 के दशक के पूर्वार्द्ध में रोनाल्डो विश्व के सर्वाधिक सफल स्कोरर थे। उन्हें अपना पहला बैलन ड'ऑर पुरस्कार यूरोपीय फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में वर्ष 1997 में उस समय मिला जब वे मात्र 21 वर्ष के थे।
18 सितम्बर, 1978 – अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मौजूदगी में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल सादत और इसरायल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन शांति के लिए राजी हुए थे।
18 सितम्बर, 1986 – पहली महिला पायलट ने बम्बई से गोआ के बीच उड़ान भरी।
18 सितम्बर, 1987 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 1987 में आज ही के दिन ये घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म कर दी जायेगीं।
18 सितम्बर, 1987 – अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।
18 सितम्बर, 1988 – बर्मा में संविधान को प्रतिबंधित किया गया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें