เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 4 เค…เค—เคธ्เคค เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 4 अगस्त के दिन प्रख्यात भारतीय अ​भिनेता, गायक और निर्देशक किशोर कुमार का और अमेरिका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का जन्‍म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

4 अगस्त, 1181 – केस्सिओपिया में सुपरनोवा देखा गया।
4 अगस्त, 1265 – एवेशम की लड़ाई में ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड ने साइमन डी मोंटफोर्ट को हराया।
4 अगस्त, 1636 – जोहान मॉरिशस डच ब्राजील के गवर्नर बनाये गये।
4 अगस्त, 1664 – संगीतज्ञ लुईस लुली का पेरिस में जन्म हुआ।
4 अगस्त, 1666 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।
4 अगस्त, 1791 – सिस्टोवा समझौते के बाद ऑटोमन और हब्सबर्ग के बीच युद्ध की समाप्ति हुई।
4 अगस्त, 1792 – ब्रिटेन के प्रख्यात कवि परसी बीश शेली (Percy Bysshe Shelley) का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही भाषा और साहित्य से विशेष लगाव था और इन क्षेत्रों में उन्होंने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। वे प्रेम, मित्रता और स्वतंत्रता जैसी मान्यताओं के समर्थक व प्रचारक थे और इसी कारण वे फ्रांस की क्रांति से अत्यधिक प्रभावित हो गए।
4 अगस्त, 1805 – आयरलैंड के गणितज्ञ विलियम रोवन हैमिल्टन का जन्म हुआ।
4 अगस्त, 1870 – ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।

4 अगस्त, 1875 – बच्‍चों के लिए खूबसूरत कहानियां लिखने वाले हैन्‍स क्रिश्चियन एंडरसन का जन्‍म हुआ।
4 अगस्त, 1886 – कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।
4 अगस्त, 1914 – प्रथम विश्वयुद्ध-जर्मनी ने बेल्जियम और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
4 अगस्त, 1929 – अभिनेता, गायक और निर्देशक किशोर कुमार का जन्म हुआ।
4 अगस्त, 1930 – यूरोपीय देश बेल्जियम में बाल मजदूर कानून बनाया गया।
4 अगस्त, 1935 – भारत शासन अधिनियम 1935 को महारानी की स्वीकृति मिली।
4 अगस्त, 1947 – जापान में सुप्रीमकोर्ट की स्‍थापना की गई।
4 अगस्त, 1954 – पाकिस्तानी सरकार ने हाफीज जलंधरी द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।
4 अगस्त, 1956 – भारत के पहले परमाणु रियेक्टर 'अप्सरा' को चालू किया गया।
4 अगस्त, 1961 – अमेरिका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का जन्‍म हुआ।
4 अगस्त, 1964 – दक्षिणी चीन में टोनकन खाड़ी में अमरीका और वियतनाम की युद्ध के नौकाओं के बीच युद्ध के दौरान अमरीका को पराजय हुई। अमरीका ने इसी बहाने उत्तरी वियतनाम के साथ युद्ध आरंभ कर दिया।
4 अगस्त, 1967 – विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुन सागर का निर्माण हुआ।
4 अगस्त, 1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
4 अगस्त, 2001 – रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।
4 अगस्त, 2004 – नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
4 अगस्त, 2007 – नासा ने Phoenix स्‍पेस्‍क्राफ्ट लांच किया।
4 अगस्त, 2007 – मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।
4 अगस्त, 2008 – सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें