เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 24 เค…เค—เคธ्เคค เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 24 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे फ़्रांस के प्रसिद्ध वैज्ञानिक पीयर क्यूरी का जन्म हुआ और ब्रिटिश कर्मियों ने व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

24 अगस्त, 1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
24 अगस्त, 1600 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
24 अगस्त, 1690 – कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
24 अगस्त, 1690 – जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।
24 अगस्त, 1814 – ब्रिटिश कर्मियों ने आज ही के दिन व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।
24 अगस्त, 1821 – मैक्सिको स्पेन के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।
24 अगस्त, 1859 – फ़्रांस के प्रसिद्ध वैज्ञानिक पीयर क्यूरी का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी विख्यात अविष्कारक पत्नी मैडम क्यूरी की सहायता से रेडियम की खोज की।
24 अगस्त, 1891 – थॉमस एडीसन ने चलचित्र कैमरा पेटेंट कराया।

24 अगस्त, 1908 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी शिवराम राजगुरु का जन्म हुआ।
24 अगस्त, 1914 – प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
24 अगस्त, 1925 – समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का निधन हुआ।
24 अगस्त, 1927 – भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता अंजलि देवी का जन्म हुआ।
24 अगस्त, 1954 – गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली।
24 अगस्त, 1969 – वी.वी. गिरी भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
24 अगस्त, 1974 – फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
24 अगस्त, 1991 – यूक्रेन तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
24 अगस्त, 1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।
24 अगस्त, 1995 – उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत हुई।
24 अगस्त, 1999 – पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
24 अगस्त, 2000 – हिन्दी फिल्मों के जाने माने संगीतकार कल्याणजी वीरजी शाह का निधन हुआ।
24 अगस्त, 2000 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा हुई।
24 अगस्त, 2004 – फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।
24 अगस्त, 2006 – अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह होने का दर्जा समाप्त किया।
24 अगस्त, 2008 – पेइचिंग ओलंपिक का समापन हुआ जिसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
24 अगस्त, 2009 – वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज 'मिस यूनीवर्स-2009' चुनी गईं।
24 अगस्त, 2011 – मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
24 अगस्त, 2014 – हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ।
24 अगस्त, 2015 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन हुआ।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें