เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 8 เคซเคฐเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 8 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म हुआ और भूटान नरेश अपनी पहली भारतीय यात्रा पर आए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

8 फरवरी, 1238 – मंगाेलों ने व्लादिमीर नामक रूसी शहर को आग के हवाले किया।
8 फरवरी, 1672 – भौतिकशास्त्री आइसक न्यूटन ने लंदन में आॅप्टिक और शोधपत्र प्रस्तुत किया।
8 फरवरी, 1785 – 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
8 फरवरी, 1802 – साइमन विलार्ड ने बैंजो क्लॉक का पेटेंट ​कराया।
8 फरवरी, 1865 – पहली बार अमेरिकी सेना में किसी अश्वेत मार्टिन रॉबिसन डेलने को मेजर बनाया गया।
8 फरवरी, 1872 – भारत के वायसराय रहे लार्ड मेयो की अंडमान द्वीप में शेर अली नामक एक कैदी ने हत्या कर दी।
8 फरवरी, 1879 – स्टैनफोर्ड फ्लेमिंग ने यूनीवर्सल स्टैंडर्ड टाइम को अपनाने का प्रस्ताव दिया।
8 फरवरी, 1897 – भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म हुआ।
8 फरवरी, 1905 – हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से 10,000 लोगों की मौत हुई।

8 फरवरी, 1909 – यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
8 फरवरी, 1922 – अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने रोडियो का उपयोग शुरू किया।
8 फरवरी, 1941 – गजलों की दुनिया के बादशाह जगजीत सिंह का जन्म हुआ।
8 फरवरी, 1943 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।
8 फरवरी, 1952 – महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी।
8 फरवरी, 1963 – प्रसिद्ध क्रिकेटर व भूतपूर्व भारतीय कप्तान अजरुद्दीन का हैदराबाद में जन्म हुआ।
8 फरवरी, 1971 – दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
8 फरवरी, 1971 – दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर पिछले चार दशकों से भी ज्यादा समय से नैस्डैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है।
8 फरवरी, 1971 – महान लेखक और शिक्षाविद के.एम. मुंशी का बंबई (अब मुंबई) में निधन हुआ।
8 फरवरी, 1974 – स्काईलैब अंतरिक्ष स्टेशन की तीन सदस्यीय चालक दल 84 दिन के बाद पृथ्वी पर लौटा।
8 फरवरी, 1978 – अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही को पहली बार रेडियो पर प्रसारित किया गया।
8 फरवरी, 1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
8 फरवरी, 1986 – दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
8 फरवरी, 1992 – यूलिसिस अंतरिक्षयान बृहस्पति ग्रह के निकट से गुजरा।
8 फरवरी, 1994 – क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
8 फरवरी, 2002 – भारत व रूस के बीच रक्षा समझौते सम्पन्न हुआ।
8 फरवरी, 2005 – इजरायल और फिलीस्तीन के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी।
8 फरवरी, 2006 – भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सिओन में सम्पन्न हुआ।
8 फरवरी, 2007 – भूटान नरेश अपनी पहली भारतीय यात्रा पर आए।
8 फरवरी, 2008 – उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
8 फरवरी, 2009 – श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ के नीचे दब गये। जिसमें 11 सैनिकों के शव निकाले गए।
8 फरवरी, 2014 – सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत और 130 लोग घायल हुए।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें