เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 8 เคธिเคคเคฎ्เคฌเคฐ เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 8 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्‍यादा गाने गा चुकी आशा भोसले का जन्‍म हुआ और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के पति फिरोज गाँधी का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

8 सितम्बर, 1271 – जॉन XXI का पोप के रूप में चयन हुआ।
8 सितम्बर, 1320 – मुहम्मद बिन तुगलक का पिता गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
8 सितम्बर, 1331 – स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
8 सितम्बर, 1449 – टुमू किले का युद्ध : मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
8 सितम्बर, 1553 – इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण हुआ।
8 सितम्बर, 1563 – मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
8 सितम्बर, 1689 – चीन और रूस ने नेर्त्सजंस्क की संधि पर हस्ताक्षर किये।
8 सितम्बर, 1763 – वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कैनेडा, पेरिस समझौते के आधार पर फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ। इस प्रकार औपचारिक रुप से इसे ब्रिटेन का समर्थन प्राप्त हुआ किंतु फ़्रान्सीसी मूल के केनेडाइयों और कैनेडा में रह रहे ब्रिटेन वासियों के बीच लम्बे समय तक विवाद जारी रहा।
8 सितम्बर, 1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।
8 सितम्बर, 1915 – एसोसिएशन ऑफ नीग्रो लाइफ एंड हिस्ट्री की स्थापना हुई।
8 सितम्बर, 1924 – रूस की अजेक्जेंड्रा कोल्लोनतई पहली महिला राजदूत बनीं।
8 सितम्बर, 1926 – भूपेंद्र हजारिका का जन्‍म हुआ।
8 सितम्बर, 1933 – 20 भाषाओं में 12 हजार से ज्‍यादा गाने गा चुकी आशा भोसले का जन्‍म हुआ।
8 सितम्बर, 1941 – नाज़ी जर्मनी के सैनिकों ने सोवियत संघ पर आक्रमण के तीन महीने बाद लेनिन्ग्राड का परिवेष्टन कर लिया किंतु हिटलर और उसके सेनाकमांडरों के अनुमान के विपरीत इस नगर पर नाज़ी सेना का अधिकार न हो सका बल्कि जनवरी सन 1944 तक इस नगर की जनता ने संघर्ष किया और यह परिवेष्टन तोड़ दिया।
8 सितम्बर, 1943 – द्वितीय विश्व युद्ध में इटली ने आत्मसमर्पण किया।
8 सितम्बर, 1948 – जर्मनी के संगीतकार रिचर्ड एश्ट्रोविस का निधन हुआ। उनका जन्म सन 1864 में हुआ। उन्हें 19वीं और 20वीं शताब्दी में आधुनिक संगीत की एक विशेष शैली का जनक समझा जाता है।
8 सितम्बर, 1952 – जेनेवा में कॉपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने हस्ताक्षर किये।
8 सितम्बर, 1960 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के पति फिरोज गाँधी का निधन हुआ।
8 सितम्बर, 1962 – चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
8 सितम्बर, 1966 – लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की।
8 सितम्बर, 1967 – युगांडा ने पारंपरिक कबाइली राज्यों का उन्मूलन किया और गणतंत्र बना।
8 सितम्बर, 1986 – चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई थी और 11 अन्य ज़ख़्मी हो गए थे जबकि जनरल पिनोशे को मामूली चोट पहुंची थी।
8 सितम्बर, 1988 – जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
8 सितम्बर, 1991 – मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें