เคถเคจिเคตाเคฐ, 15 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

24 เคœुเคฒाเคˆ เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 24 July

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 24 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय उद्योग जगत की जानी मानी हस्ती अजीम प्रेमजी का जन्म हुआ और एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

24 जुलाई, 1758 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली एसेंबली वर्जीनिया हाउस बर्जेसिज में शामिल हुए।
24 जुलाई, 1793 – फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया गया।
24 जुलाई, 1802 – फ्रांसीसी लेखक एलेक्जेन्डर डयूमा का जन्म हुआ। डयूमा ने अपने पिता की यादों और फ्रांस की क्रांतिकारी जनता की विशेष यादों का लाभ उठाकर फ्रांस की क्रांति और इतिहास के बारे में अनेक उपन्यास लिखे। डयूमा के सबसे प्रसिद्ध उपन्यास का नाम 'तीन बंधुक़धारी' और 'निष्कासनस्थ' है।
24 जुलाई, 1823 – चिली में दास प्रथा समाप्त हुई।
24 जुलाई, 1870 – अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत हुई।
24 जुलाई, 1890 – सोवा बाजार क्लब ने इंलैंड की फुटबाल टीम को ईस्ट सरे में हराया। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय टीम बनी।
24 जुलाई, 1911 – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरीवादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।
24 जुलाई, 1921 – राष्ट्र संघ या लीग आफ नेशन्ज़ ने आधिकारिक रूप से फिलिस्तीन, इराक और पूर्वी जार्डन का नेतृत्व व संचालन ब्रिटेन के हवाले कर दिया जबकि सीरिया और लेबनान का संचालन फ्रांस के हवाले कर दिया। अलबत्ता फ्रांस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ही उसमानी साम्राज्य को आपस में बांट लेने पर सहमति बन चुकी थी। राष्ट्र संघ के निर्णय से वास्तव में इस बंटवारे को कानूनी रूप मिल गया।

24 जुलाई, 1924 – उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर एवं कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म हुआ।
24 जुलाई, 1932 – रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई।
24 जुलाई, 1937 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता मनोज कुमार का जन्म हुआ।
24 जुलाई, 1938 – इंस्टेट काफी की खोज हुई।
24 जुलाई, 1941 – उत्तर यूरोपिय देश लिथुनिया में सम्पूर्ण यहूदी आबादी की नाजियों ने हत्या की।
24 जुलाई, 1944 – 300 लड़ाकू विमानों ने जर्मनी पर बम गिराए।
24 जुलाई, 1945 – भारतीय उद्योग जगत की जानी मानी हस्ती अजीम प्रेमजी का जन्म हुआ।

24 जुलाई, 1969 – अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा।
24 जुलाई, 1982 – जापान के नागासाकी में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की मौत हुई।
24 जुलाई, 1989 – भारत में लोकसभा में विपक्ष के अधिकतर सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया।
24 जुलाई, 1994 – असम के बसबारी में बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।
24 जुलाई, 2000 – एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी।
24 जुलाई, 2004 – इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का फैसला लिया।
24 जुलाई, 2005 – कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
24 जुलाई, 2008 – फ्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें