เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 15 เค…เค—เคธ्เคค เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 15 अगस्त के दिन राष्ट्रवादी चिंतक श्री अरविंदो का जन्म हुआ और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

15 अगस्त, 1519 – पनामा शहर बनाया गया।
15 अगस्त, 1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने विभिन्न जिलों में अलग सिविल और आपराधिक अदालत के लिए फैसला लिया।
15 अगस्त, 1854 – ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरु हुआ।
15 अगस्त, 1872 – राष्ट्रवादी चिंतक श्री अरविंदो का जन्म हुआ।
15 अगस्त, 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस मनाया गया।
15 अगस्त, 1947 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
15 अगस्त, 1947 – भारत को अंग्रेजों से इसी दिन आजादी मिली थी। यह भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है।
15 अगस्त, 1947 – रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।
15 अगस्त, 1948 – कोरिया गणराज्य घोषित किया गया। कोरिया प्रायद्वीप के विभाजन के पश्चात दक्षिणी कोरिया नामक एक स्वाधीन देश अस्त्तिव में आया।
15 अगस्त, 1950 – असम में करीब 1500-3000 लोगों की मौत भूकंप के कारण हो गई।
15 अगस्त, 1950 – भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
15 अगस्त, 1960 – कांगो गणराज्य को फ़्रांस से स्वतंत्रता मिली। अतीत में कांगो पश्चिमी अफ़्रीक़ा का एक भाग था जिसमें वर्तमान अंगोला और कांगों डेमोक्रेटिक भी शामिल थे।
15 अगस्त, 1971 – बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
15 अगस्त, 1972 – भारत में डाक पिन कोड का शुभारंभ हुआ।
15 अगस्त, 1975 – बंगलादेश में सैनिक क्रान्ति, बंगलादेश के प्रथम राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।
15 अगस्त, 1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
15 अगस्त, 1990 – जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
15 अगस्त, 1990 – रुस के तत्कालीन राष्ट्रपति मीखाईल गोरबाचोफ ने इस देश के नोबल पुरस्कार विजेता लेखक एलैग्ज़ेन्डर सोलहेनित्सिन को दोबारा रुस की नाग़रिकता दी। उन्हें 1974 में एक उपन्यास लिखने के कारण देश से निकाल दिया गया था।
15 अगस्त, 1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
15 अगस्त, 1998 – उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
15 अगस्त, 2001 – खगोलविदों ने पहली सौर प्रणाली की खोज की घोषणा की।
15 अगस्त, 2007 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
15 अगस्त, 2008 – स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
15 अगस्त, 2011 – सर्च इंजन गूगल ने मोटोरोला मोबिलिटी के अधिग्रहण की घोषणा की।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें