เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 16 เคธिเคคเคฎ्เคฌเคฐ เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में 16 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और गायिका एम.एस.सुब्बालक्ष्मी और भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का आज ही जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

16 सितम्बर, 1795 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
16 सितम्बर, 1810 – निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
16 सितम्बर, 1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
16 सितम्बर, 1848 – फ्रांसीसी उपनिवेश से दास प्रथा खत्म की गई।
16 सितम्बर, 1861 – ब्रिटेन में पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलने की शुरुआत हुई।
16 सितम्बर, 1880 – ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्म हुआ।
16 सितम्बर, 1908 – जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।
16 सितम्बर, 1916 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और गायिका एम.एस.सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ।
16 सितम्बर, 1920 – अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्म हुआ।
16 सितम्बर, 1931 – इटली के साम्राज्यवाद के विरुद्ध लीबिया राष्ट्र के संघर्ष के नेता उमर मुख्तार को फांसी दे दी गयी। उमर मुख़्तार का जन्म 1859 ईसवी में हुआ था और वे एक धर्मगुरु थे।
16 सितम्बर, 1931 – भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ।
16 सितम्बर, 1932 – मच्छरों से फैलने वाली घातक बीमारी मलेरिया की खोज करने वाले नोबल पुरस्कार विजेता डॉ. रोनाल्ड रॉस का जन्म हुआ।
16 सितम्बर, 1939 – पोलैंड की राजधानी वार्सा को जर्मनी के सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध के पहले महीनें में अपने घेरे में ले लिया। नाजी जर्मनी के सैनिकों ने इससे 15 दिन पूर्व पोलैंड पर आक्रमण किया।
16 सितम्बर, 1943 – सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।
16 सितम्बर, 1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
16 सितम्बर, 1963 – फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया। मलय में सिंगापुर का सि मिला कर मलेशिया किया गया. हांलाकि 1965 में मलेशिया अलग हो गया।
16 सितम्बर, 1967 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
16 सितम्बर, 1975 – केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
16 सितम्बर, 1975 – पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
16 सितम्बर, 1978 – ईरान में आए भूकंप में 20 हजार से भी ज्यादा लोग मारे गए।
16 सितम्बर, 1986 – सोने की खदान में फंस जाने के कारण सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
16 सितम्बर, 2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
16 सितम्बर, 2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
16 सितम्बर, 2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें