เคถเคจिเคตाเคฐ, 15 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 19 เคœुเคฒाเคˆ เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 19 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ और पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

19 जुलाई, 1510 – प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।
19 जुलाई, 1553 – 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।
19 जुलाई, 1702 – किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा जमाया।
19 जुलाई, 1763 – बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
19 जुलाई, 1814 – रिवॉल्‍वर का आविष्‍कार करने वाले सैमुअल कोल्‍ट का जन्‍म हुआ।
19 जुलाई, 1827 – क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ।
19 जुलाई, 1870 – फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

19 जुलाई, 1881 – जर्मनी के विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर का जन्म हुआ। उन्हें रसायन शास्त्र से गहरा लगाव था और इस क्षेत्र में अपने कठिन परिश्रम से वे नोबल पुरस्कार जीतने में सफल हुए।
19 जुलाई, 1893 – रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी का जन्म हुआ। वर्ष 1917 में सोवियत कम्युनिस्ट क्रांति के दौरान उनके शेरों ने क्रांति की बहुत अधिक सेवा की और साहित्य क्रांति के प्रियतम नारों में शामिल हो गये।
19 जुलाई, 1900 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
19 जुलाई, 1926 – फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।
19 जुलाई, 1941 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।
19 जुलाई, 1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने रोम पर आक्रमण किया।
19 जुलाई, 1961 – पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।
19 जुलाई, 1965 – दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हो गया।
19 जुलाई, 1967 – अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया। (800/7400 किमी)
19 जुलाई, 1969 – भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।
19 जुलाई, 1974 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां लंदन से नयी दिल्ली लायी गयी।
19 जुलाई, 1979 – निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति सफल हुई। जनता इस देश के अमरीका समर्थक तानाशाह सोमोज़ा के विरुद्ध क्रान्ति लायी थी। सोमोज़ा अमरीका के पिटठू निर्दयी तानाशाह थे।
19 जुलाई, 1982 – अमेरिकी नागरिक डेविड एस डोड्ज को लेबनान में बंधक बना लिया गया।
19 जुलाई, 1997 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने तीन सालों में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की।
19 जुलाई, 2013 – इराक के दियाला प्रांत में आत्मघाती हमले में 20 लोग मारे गये।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें