เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 10 เคธिเคคเคฎ्เคฌเคฐ เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 10 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत का जन्म हुआ और इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

10 सितम्बर, 1785 – प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया।
10 सितम्बर, 1823 – साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।
10 सितम्बर, 1846 – एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
10 सितम्बर, 1847 – हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
10 सितम्बर, 1872 – प्रसिद्ध क्रिकेटर प्रिंस रंजीत सिंह का जन्म हुआ।
10 सितम्बर, 1887 – स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत का जन्म हुआ।
10 सितम्बर, 1914 – मेसूरी नामक झील के समीप जर्मनी और रुस की सेनाओं के बीच युद्ध आरंभ हुआ। यह युद्ध प्रथम विश्व युद्ध में संयुक्त मोर्चे में रुस की भागीदारी के बाद आरंभ हुआ।
10 सितम्बर, 1915 – बाघा जतिन के नाम से मशहूर प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी यतीन्द्र नाथ मुखर्जी का बालेश्वर के अस्पताल में निधन हुआ।
10 सितम्बर, 1919 – प्रथम विश्व युद्ध के विजयी देशों और ऑस्ट्रिया हंग्री शासन के बीच सेन्ट जर्मन समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते के आधार पर ऑस्ट्रिया को ऑस्ट्रिया हंग्री और चेकोस्लवाकिया में विभाजित कर दिया गया। इसी प्रकार उसका कुछ भाग इटली,योगोस्लाविया, सोवियत संघ पोलैन्ड और रोमानिया के दे दिया गया।
10 सितम्बर, 1923 – आयरलैंड संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुआ। आयरलैंड यूरोपीय महाद्वीप का एक छोटा सा देश है जिसके चारों ओर प्रकृति का सौन्दर्य फैला हुआ है। यह दुनिया में सबसे बडे द्वीप के रूप में 20वें स्थान पर आता है।
10 सितम्बर, 1926 – जर्मनी ने लीग ऑफ नेशंस की सदस्यता ली।
10 सितम्बर, 1939 – कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
10 सितम्बर, 1966 – संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
10 सितम्बर, 1972 – भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।
10 सितम्बर, 1973 – सेंट्रल लंदन में बम धमाके हुए।
10 सितम्बर, 1974 – अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की।
10 सितम्बर, 1976 – इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
10 सितम्बर, 2002 – यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
10 सितम्बर, 2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सात साल के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे।
10 सितम्बर, 2008 – स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें