เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 6 เค…เค—เคธ्เคค เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 6 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे ‘बंगाल का निर्माता’ के नाम से प्रसिद्ध स्वाधीनता सेनानी और दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का निधन हुआ और भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

6 अगस्त, 1180 – जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म हुआ।
6 अगस्त, 1736 – डेनियल गौब्रियल फ़ारेनहाइट नामक जर्मन गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री तथा तापमान मापक यंत्र के अविष्कारक का 50 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
6 अगस्त, 1742 – स्वेडन के रसायनशास्त्री कार्ल वेलहम शेल का जन्म हुआ। मैंगनीज़ और ग्लीसरीन की खोज इसी रसायनशास्त्री के अध्ययनों और प्रयासों का फन है।
6 अगस्त, 1821 – ब्रुसेल्स में ‘कौरियर ऑफ पेज बास’ अख़बार का प्रथम संस्करण प्रकाशित हुआ।
6 अगस्त, 1825 – बोलीविया को स्पेन से स्वतंत्रता मिली। आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। स्पेन ने 16वीं शताब्दी से खदानो की लूटमार के साथ इस देश पर अधिकार किया।
6 अगस्त, 1862 – मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।
6 अगस्त, 1881 – स्कॉटलैंड के आविष्कारक और चिकित्सक एलेग्ज़न्डर फ़्लेमिंग का जन्म हुआ। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने दो साथियों की सहायता से पेन्सिलीन नामक पदार्थ की खोज की।
6 अगस्त, 1906 – प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।

6 अगस्त, 1914 – प्रथम विश्व युद्ध में ऑस्ट्रिया-हंगरी ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
6 अगस्त, 1925 – ‘बंगाल का निर्माता’ के नाम से प्रसिद्ध स्वाधीनता सेनानी और दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का निधन हुआ।
6 अगस्त, 1945 – अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया। इस बम का नाम लिटल ब्वॉय था।
6 अगस्त, 1960 – क्यूबा ने देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया।
6 अगस्त, 1962 – केंद्रीय अमरीका का जमाइका देश ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्र हुआ। 16वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी तक यह देश स्पेन के अधिकार में रहा।
6 अगस्त, 1962 – जमैका में यूनाइटेड किंगडम का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
6 अगस्त, 1964 – अमेरिका के नेवेदा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काटा गया।
6 अगस्त, 1965 – भारतीय सेना पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुई।
6 अगस्त, 1986 – भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
6 अगस्त, 1996 – नासा ने मंगल पर जीवन हाेने की संभावना जताई।
6 अगस्त, 2010 – जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।
6 अगस्त, 2012 – नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें