เคถเคจिเคตाเคฐ, 15 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 8 เคœुเคฒाเคˆ เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 8 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुलीका जन्‍म हुआ और देश के 9वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

8 जुलाई, 1497 – समंदर के रास्‍ते 170 लोगों के दल के साथ भारत पहुंचने के लिए वास्‍को-डी-गामा यूरोप से रवाना हुए थे।
8 जुलाई, 1833 – रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
8 जुलाई, 1880 – फ़्रांसीसी दार्शनिक व फ़्रिनॉलजी अर्थात खोपड़ी के ज्ञान की आधार रखने वाले वैज्ञानिक पियर पॉल ब्रोका का निधन हुआ। इन्होंने मृतकों की खोपड़ियों पर शोध जारी रखते हुए बहुत ही महत्वपूर्ण खोज की।
8 जुलाई, 1889 – The Wall Street Journal का प्रकाशन शुरू हुआ।
8 जुलाई, 1914 – दुनिया के सबसे लंबे वक्‍़त तक मुख्यमंत्री और वामपंथी राजनीति के आधार रहे ज्‍यो‍ति बसु का जन्‍म हुआ।
8 जुलाई, 1948 – अमेरिकी वायुसेना में आज ही के दिन से महिलाओं की भर्ती शुरू हुई थी। इस प्रोग्राम का नाम था वुमेन इन द एयरफोर्स था।
8 जुलाई, 1954 – तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा-नांगल जलविद्युत परियोजना की पंजाब में शुरूआत की।
8 जुलाई, 1956 – इतालवी विचारक व लेखक ज्योवानी पापिनी का निधन हुआ। ज्ञान प्राप्ति की जिज्ञासा के कारण वे सार्वजनिक पुस्तकालय तक पहुंचे और इस प्रकार उन्होंने अपने ज्ञान में वृद्धि की।
8 जुलाई, 1972 – भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली का जन्‍म आज के दिन हुआ।
8 जुलाई, 1992 – थॉमस क्लेस्टिल आस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने।
8 जुलाई, 1994 – उत्तरी कोरिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और इस देश की कम्युनिष्ट पार्टी के महासचिव किम ईल सुंग का निधन हुआ। उन्होंने बड़ी तेज़ी से प्रगति की और कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व अपने हाथ में ले लिया और सन 1948 में वे प्रधान मंत्री बने।
8 जुलाई, 1997 – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
8 जुलाई, 2003 – ईरान में सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने की वजह से आज ही के दिन मौत हो गई थी।
8 जुलाई, 2003 – सूडान एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसमें सवार सभी 116 यात्रियों की मौत हो गई।
8 जुलाई, 2007 – देश के 9वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह का निधन हुआ।
8 जुलाई, 2012 – अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में कार बम धमाके से 14 नागरिकों की मौत हुई।
8 जुलाई, 2013 – मिस्त्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में 42 लोगों मरे।
8 जुलाई, 2013 – हैदराबाद में होटल की इमारत ढहने से 12 लोग मरे।
8 जुलाई, 2014 – जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें