เคถเคจिเคตाเคฐ, 15 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 11 เคœुเคฒाเคˆ เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन हुआ और एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

11 जुलाई, 1346 – लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।
11 जुलाई, 1630 – कोलकाता आयी पहली विदेशी महिला बेगम रेजाबीबेह सूकिएस का निधन हुआ।
11 जुलाई, 1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
11 जुलाई, 1832 – ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
11 जुलाई, 1889 – सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
11 जुलाई, 1957 – मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन हुआ।
11 जुलाई, 1960 – भारतीय फिल्म अभिनेता कुमार गौरव का जन्म हुआ।
11 जुलाई, 1977 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
11 जुलाई, 1979 – अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी। इसके गिरने से पहले पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे थे कि यह धरती पर कहां गिरेगी और कितना नुकसान होगा।
11 जुलाई, 1987 – दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
11 जुलाई, 1995 – अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।
11 जुलाई, 1995 – बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
11 जुलाई, 2008 – एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें