เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 5 เคธिเคคเคฎ्เคฌเคฐ เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ और प्रसिद्ध समाज सेविका और नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

5 सितम्बर, 1666 – लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।
5 सितम्बर, 1798 – फ्रांस में अनिवार्य रूप से सेना में भर्ती का कानून प्रभावी हुआ।
5 सितम्बर, 1800 – यूरोपीय देश माल्टा ने ब्रिटेन के समक्ष समर्पण किया।
5 सितम्बर, 1836 – सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
5 सितम्बर, 1839 – चीन में प्रथम अफीम युद्ध की शुरुआत हुई।
5 सितम्बर, 1857 – फ़्रांसीसी दार्शनिक और गणितज्ञ 'आगस्ट कान्ट' का निधन हुआ। कान्ट को समाजशास्त्र के संस्थापकों में से एक माना जाता है।
5 सितम्बर, 1888 – देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ, इनका जन्मदिन 1962 से देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
5 सितम्बर, 1914 – ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम, रूस ने लंदन संधि पर हस्ताक्षर किये।
5 सितम्बर, 1937 – स्पेन में गृहयुद्ध की शुरुआत हुई।
5 सितम्बर, 1939 – अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ़्रंकलिन रुज़वेल्ट ने यूरोप में आरंभ होने वाले द्वितीय विश्व युद्ध में अमरीका की निष्पक्षता की घोषणा की।
5 सितम्बर, 1944 – बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने एकीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये।
5 सितम्बर, 1944 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
5 सितम्बर, 1972 – ब्‍लैक सेप्‍टेम्‍बर ग्रुप के आतंकियों ने म्‍यूनिख ओलंपिक के एथलीट विलेज में घुसकर 11 खिलाड़ियों की हत्‍या कर दी थी।
5 सितम्बर, 1975 – पुर्तगाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
5 सितम्बर, 1986 – हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी गंवाने वाली नीरजा भनोट कराची में मौत हो गई थी।
5 सितम्बर, 1987 – अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
5 सितम्बर, 1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
5 सितम्बर, 1997 – प्रसिद्ध समाज सेविका और नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का निधन हुआ।
5 सितम्बर, 2005 – मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
5 सितम्बर, 2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें