เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 3 เคธिเคคเคฎ्เคฌเคฐ เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे दिग्गज फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का जन्म पेशावर में और देश के प्रख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्म वाराणसी में हुआ।
अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

3 सितम्बर, 1650 – इंग्लैंड तथा स्कॉटलैंड के बीच डनबर की लड़ाई हुई।

3 सितम्बर, 1783 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।

3 सितम्बर, 1791 – फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने फ्रांसीसी संविधान को पारित किया।

3 सितम्बर, 1833 – अमेरिका में पहली सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया था।

3 सितम्बर, 1900 – रूसी सेना ने रूस तथा मंचूरियाई सीमा के दोनों तरफ आमूर नदी पर नियंत्रण स्थापित किया।

3 सितम्बर, 1906 – दिग्गज फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।

3 सितम्बर, 1914 – कार्डिनल गियाकोमा डेल्ला चिएसा पोप बेनेडिक्ट 15वां बना।

3 सितम्बर, 1918 – प्राचीन इस्लामी नगर दमिश्क़ पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया। प्रथव विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी शक्तियों का एक मुख्य उददेश्य उसमानी शासन को टुकड़े टुकड़े करना था और अंतत: वे इस प्रयास में सफल रहीं।

3 सितम्बर, 1921 – बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।

3 सितम्बर, 1923 – देश के दिग्‍गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म हुआ।

3 सितम्बर, 1924 – चीन में गृह युद्ध की शुरुआत हुई।

3 सितम्बर, 1939 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।

3 सितम्बर, 1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

3 सितम्बर, 1950 – एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।

3 सितम्बर, 1964 – अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने इस्तीफा दिया।

3 सितम्बर, 1971 – कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

3 सितम्बर, 1984 – दक्षिण अफ्रीका ने संविधान को अंगीकार किया।

3 सितम्बर, 1984 – दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।

3 सितम्बर, 1998 – स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी।

3 सितम्बर, 2004 – रुसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से स्कूल मुक्त कराया। मुक्त कराने की इस कार्रवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्‍यादातर स्कूली बच्चे थे।

3 सितम्बर, 2014 – भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें