เคฎंเค—เคฒเคตाเคฐ, 18 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 8 เค…เค—เคธ्เคค เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 8 अगस्त के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महात्मा गांधी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत की और पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

8 अगस्त, 1509 – विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई।
8 अगस्त, 1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
8 अगस्त, 1609 - वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्यारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया।
8 अगस्त, 1700 – डेनमार्क और स्वीडन के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।
8 अगस्त, 1763 - वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कैनेडा, पेरिस समझौते के आधार पर फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ।
8 अगस्त, 1864 – जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
8 अगस्त, 1876 - थॉमस अल्वा एडिशन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया।
8 अगस्त, 1899 – ए.टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।
8 अगस्त, 1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई। जिसमें अमेरिका ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया।

8 अगस्त, 1919 – रावलपिंडी संधि के तहत ब्रिटेन ने अफगानिस्तान की आजादी को मान्यता दी।
8 अगस्त, 1940 – अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित क्रिकेटर दिलीप नारायण सरदेसाई का गोवा के मडगांव में जन्म हुआ।
8 अगस्त, 1942 – महात्मा गांधी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत की।
8 अगस्त, 1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया।
8 अगस्त, 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
8 अगस्त, 1947 – पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
8 अगस्त, 1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
8 अगस्त, 1967 – थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में इंडोनेशिया फ़िलिपीन सिंगापुर और थाइलैंड ने दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों का आसेआन संगठन बनाने पर समझौता किया।
8 अगस्त, 1988 – अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
8 अगस्त, 1988 - आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा की गई।
8 अगस्त, 1990 – इराक़ के तत्कालीनतानाशाह सददाम ने घोषणा की थी कि उस ने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया हैं। जिसके बाद अमरीका के नेतृत्व में अंतर्रष्ट्रीय सेना ने इराक़ पर आक्रमण करके कुवैत को स्वतंत्र करवाया और क्षेत्र में अपने स्थायी सैनिक अडडे बना लिये।
8 अगस्त, 1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
8 अगस्त, 1994 – इजरायल और जॉर्डन को जोडने वाले (लिंक) रोड़ खुला।
8 अगस्त, 1994 – चीन और ताईवान के जनप्रतिनिधियों ने सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये।
8 अगस्त, 1998 – तालेबान गुट ने अफ़ग़ानिस्तान के आंतरिक युद्द के दौरान इस देश के उत्तरी नगर मज़ार शरीफ़ पर अधिकार कर लिया।
8 अगस्त, 2002 – ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा.
8 अगस्त, 2010 – तिब्बत के गंसू प्रांत में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 2000 लोग लापता हो गए।
8 अगस्त, 2010 – तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।
8 अगस्त, 2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें