เคถเคจिเคตाเคฐ, 15 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

2 เคœुเคฒाเคˆ เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 2 July

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 2 जुलाई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पहला वॉलमार्ट स्टोर अर्कंसास में खोला गया और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

2 जुलाई, 1698 – थॉमस सावेरी ने भाप इंजन का पेटेंट कराया।
2 जुलाई, 1757 – बंगाल के अंतिम नवाब सिराजउद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।
2 जुलाई, 1777 – अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति ​हुई।
2 जुलाई, 1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
2 जुलाई, 1843 – होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में निधन हुआ।
2 जुलाई, 1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
2 जुलाई, 1889 – ब्राज़ील में एक शांत विद्रोह के बाद राजशाही शासन व्यवस्था का समापन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की स्थापना हूई।
2 जुलाई, 1897 – इतालवी वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
2 जुलाई, 1916 – भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।
2 जुलाई, 1940 – क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर कलकत्ता भेजा गया।
2 जुलाई, 1948 – प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा का जन्म हुआ।
2 जुलाई, 1950 – स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का निधन हुआ।
2 जुलाई, 1961 – अमरीका के विख्यात लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे का निधन हुआ। सन 1899 में जन्मे हेमिंग्वे को सरल भाषा में छोटी कहानियों का जनक कहा जाता है।

2 जुलाई, 1962 – पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर, अर्कंसास में खोला गया।
2 जुलाई, 1966 – फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
2 जुलाई, 1972 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2 जुलाई, 1976 – उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम एक बार फिर आपस में मिलकर एक देश में परिवर्तित हो गये और हनोई नगर इस देश की राजधानी घोषित किया गया। विदेशी हस्तक्षेप के कारण यह देश सन 1954 में दो भागों में बंट गया था।
2 जुलाई, 1983 – स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
2 जुलाई, 1985 – आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2 जुलाई, 1990 – सउदी अरब में मक्का से मीना की ओर जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।
2 जुलाई, 2001 – फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई।
2 जुलाई, 2002 – स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।
2 जुलाई, 2006 – इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
2 जुलाई, 2010 – कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हुई।
2 जुलाई, 2015 – फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें