เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 29 เคœเคจเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 29 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म हुआ और भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
29 जनवरी, 1528 – भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया।
29 जनवरी, 1597 – उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का निधन हुआ।
29 जनवरी, 1693 – जॉन फिलिप रैमो नामक फ़्रांसीसी संगीतकार का डिजोन नगर में जन्म हुआ। इन्हें पश्चिम के शास्त्रीय संगीत के जन्मदाताओं में गिना जाता है।
29 जनवरी, 1713 – क्लोड क्लेरो नामक फ़्रांसीसी गणितज्ञ का पेरिस में जन्म हुआ।
29 जनवरी, 1780 – भारत का पहला समाचार पत्र हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन आरंभ हुआ।
29 जनवरी, 1860 – ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से मस्क्वीटो कोस्ट, निकारागुआ को लौटाया।
29 जनवरी, 1886 – कार्ल बेंज ने गैसोलीन ऊर्जा से चालित पहली सफल कार का पेटेंट ​कराया।
29 जनवरी, 1896 – भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म हुआ।

29 जनवरी, 1916 – ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।
29 जनवरी, 1921 – मलिक फ़ैसल प्रथम को ब्रिटेन द्वारा तैयार की गयी भूमिका के आधार पर इराक़ का नरेश चुना गया।
29 जनवरी, 1939 – रामकृष्ण मिशन संस्कृति संस्थान की स्थापना की गई।
29 जनवरी, 1953 – संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
29 जनवरी, 1962 – अमरीका के शायर रॉबर्ट फ़्राँस्ट का निधन हुआ।
29 जनवरी, 1963 – फ्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाजार (ईईसी) में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
29 जनवरी, 1970 – शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म हुआ।
29 जनवरी, 1979 – भारत की सबसे पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।
29 जनवरी, 1993 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण हुआ।
29 जनवरी, 1994 – भारत सरकार ने एयर कार्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।
29 जनवरी, 1996 – फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने घोषणा की, कि फ़्रांस अब और परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करेगा।
29 जनवरी, 2002 – अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ईरान, ईराक़, उत्तरी कोरिया को दुनिया में दुष्टता की धुरी क़रार दिया।
29 जनवरी, 2006 – भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।
29 जनवरी, 2010 – भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाये जा रहे पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्ण ढंग से परीक्षण किया गया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें