เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 28 เคœเคจเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 28 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पंजाब केसरी के नाम से मशहूर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का पंजाब में जन्म हुआ और मशहूर संगीतकार ओ.पी. नैयर का निधन हुआ अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
28 जनवरी, 1684 – जर्मनी के संगीतकार जार्ज फ़्रेडरेक हेंडल का जन्म हुआ।
28 जनवरी, 1725 – रूस में रोमानोफ़ परिवार के तीसरे नरेश पीटर महान का 53 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन 1696 ईसवी को सिंहासन पर बैठे।
28 जनवरी, 1819 – सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।
28 जनवरी, 1835 – पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ।
28 जनवरी, 1846 – अलीवाल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने रंजोध सिंह की सेना को हराया।
28 जनवरी, 1860 – ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।
28 जनवरी, 1865 – पंजाब केसरी के नाम से मशहूर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का पंजाब में जन्म हुआ।
28 जनवरी, 1878 – अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।
28 जनवरी, 1878 – कॉलेज से प्रकाशित होने वाले पहले दैनिक समाचार पत्र येल डेली न्यूज का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।

28 जनवरी, 1882 – मोरक्को के राष्ट्रवादी और स्वतंत्रताप्रेमी नेता अमीर अब्दुल करीम रीफ़ी का जन्म हुआ।
28 जनवरी, 1887 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर का काम शुरू।
28 जनवरी, 1899 – भारतीय सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का जन्म हुआ।
28 जनवरी, 1928 – देश के प्रमुख फिजिस्ट राजा रामन्ना का जन्म हुआ।
28 जनवरी, 1930 – मेवाती घराने से ताल्लुक रखने वाले शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्म हुआ।
28 जनवरी, 1932 – जापानी सेना ने शंघाई पर हमला कर दिया।
28 जनवरी, 1933 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़े भारतीय मुस्लिम और नेशनल मुस्लिम मूवमेंट के संस्थापक रहमत अली चौधरी ने देश में मुस्लिम बहुल राज्यों के संघ का नाम पाकिस्तान सुझाया।
28 जनवरी, 1935 – आइसलैंड गर्भपात को वैध घोषित करने वाला पहला पश्चिमी देश बना।
28 जनवरी, 1942 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।
28 जनवरी, 1950 – हीरालाल जे कानिया स्वतंत्र भारत के उच्चतम न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश बने।
28 जनवरी, 1961 – एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।
28 जनवरी, 1984 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन हुआ।
28 जनवरी, 1986 – अंतरिक्ष यान चैलेंजर अपनी 10वीं उड़ान भरने के 73 सेकंड बाद हुए विस्फोट में नष्ट हो गया, इसमें सवार सभी 7 अंतरिक्षयात्री मारे गए।
28 जनवरी, 1990 – रोमानिया में सत्ता परिवर्तन की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन हुआ।
28 जनवरी, 1999 – भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म हुआ।
28 जनवरी, 2006 – फ़्रांस की एमेली मास्को ने आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।
28 जनवरी, 2007 – मशहूर संगीतकार ओ.पी. नैयर का निधन हुआ।
28 जनवरी, 2010 – बंगलादेश के राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के पांचों दोषियों को फांसी दी गयी।
28 जनवरी, 2012 – नाइजीरिया के कानो में हुए बम विस्फोट में 185 लोगों की मौत हुई।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें