เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 30 เคœเคจเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 30 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे जर्मनी के जातिवादी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महात्मा गांधी की नाथू राम गोडसे ने हत्या कर दी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
30 जनवरी, 1522 – डेनमार्क और ल्यूबेक के बीच में युद्ध हुआ।
30 जनवरी, 1530 – मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन हुआ।
30 जनवरी, 1641 – पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी को मलाया डचों को सौंप दी।
30 जनवरी, 1649 – इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ का सिर कलम किया गया।
30 जनवरी, 1737 – सजीवों के शरीर में बिजली होने का पता लगाने वाले इटली के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ लूईची गैलवानी का बोलोनिया नगर में जन्म हुआ।
30 जनवरी, 1790 – पहली लाइफबोट का दक्षिण पूर्व इंग्लैंड की टाइन नदी में परीक्षण किया गया।
30 जनवरी, 1889 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म हुआ।
30 जनवरी, 1903 – लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।
30 जनवरी, 1910 – भारतीय राजनीतिक, अधिवक्ता और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म हुआ। जिन्हें भारत में “हरित क्रांति के पिता” कहा जाता था।
30 जनवरी, 1911 – ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।

30 जनवरी, 1913 – ब्रिटेन के ‘हाउस आफ़ लॉर्ड्स’ ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।
30 जनवरी, 1913 – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार अमृता शे​रगिल का जन्म हुआ।
30 जनवरी, 1933 – जर्मनी के जातिवादी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।
30 जनवरी, 1948 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महात्मा गांधी की नाथू राम गोडसे ने हत्या कर दी।
30 जनवरी, 1949 – रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।
30 जनवरी, 1964 – दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।
30 जनवरी, 1965 – ब्रिटेन के लोगों ने विंस्टन चर्चिल को अंतिम विदाई दी।
30 जनवरी, 1968 – हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन हुआ।
30 जनवरी, 1971 – इंडियन एयरलाइंस के 'फोक्कर एफ27 फ्रेंडशिप विमान' का अपहरण किया गया।
30 जनवरी, 1972 – पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।
30 जनवरी, 1989 – अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।
30 जनवरी, 1991 – इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा कर लिया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।
30 जनवरी, 1997 – सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित हुई।
30 जनवरी, 2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।
30 जनवरी, 2008 – बहुचर्चित स्टाॅम्प पेपर घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।
30 जनवरी, 2010 – विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर तथा लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।
30 जनवरी, 2013 – दक्षिण कोरिया ने अपना पहला कैरियर रॉकेट नारो-1 प्रक्षेपित किया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें