เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 27 เคœเคจเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 27 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया और भारत के आठवें राष्ट्रपति रहे श्री. आर. वेंकटरमण (रामस्वामी वेंकटरमण) का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
27 जनवरी, 1556 – मुग़ल साम्राज्य के सम्राट हुमायूँ की मृत्यु हुयी।
27 जनवरी, 1756 – ऑस्ट्रिया के संगीतकार वुल्फ़गैंग मोज़र्ट का सेल्ज़बर्ग नगर में जन्म हुआ।
27 जनवरी, 1823 – अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।
27 जनवरी, 1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
27 जनवरी, 1886 – टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश राधाबिनोद पाल का जन्म हुआ।
27 जनवरी, 1888 – नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी का वाशिंगटन में आयोजन हुआ।
27 जनवरी, 1891 – पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।
27 जनवरी, 1891 – रूस के प्रसिद्ध लेखक लिया एरेनबर्ग का जन्म हुआ।
27 जनवरी, 1897 – ब्रिटिश सैनिकों ने घाना के बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया।
27 जनवरी, 1900 – जर्मन शोधकर्ता फ़ेलिक्स हाफ़मैन ने पहली बार दर्द की दवा बनायी। इस दवा को इस समय एस्प्रीन कहा जाता है।

27 जनवरी, 1905 – मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।
27 जनवरी, 1915 – अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।
27 जनवरी, 1926 – स्कॉटिश वैज्ञानिक जॉन लोगी बेयर्ड ने टेलीविजन को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया। इसे उस समय टेलीवाइजर का नाम दिया गया था।
27 जनवरी, 1943 – अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
27 जनवरी, 1948 – पहली बार पहला टेप रिकॉर्डर बिका।
27 जनवरी, 1959 – नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गयी।
27 जनवरी, 1967 – अपोलो 1 दुर्घटना में तीन अंतरिक्षयात्रियों की मौत हो गई। केप कैनेडी में रिहर्सल के दौरान अपोलो अंतरिक्षयान में आग लगने से तीन अमेरीकी अंतरिक्षयात्रियों की मौत हो गई।
27 जनवरी, 1969 – बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फांसी की सज़ा सुनायी गयी।
27 जनवरी, 1973 – चार वर्षों की बातचीत के बाद अमरीका और उत्तरी वियतनाम के बीच संघर्षविराम समझौता हुआ।
27 जनवरी, 1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरी ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
27 जनवरी, 1988 – पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
27 जनवरी, 1992 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता श्री भारत भूषण जी का निधन हुआ।
27 जनवरी, 2009 – भारत के आठवें राष्ट्रपति रहे श्री. आर. वेंकटरमण (रामस्वामी वेंकटरमण) का निधन हुआ।
27 जनवरी, 2013 – अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।
27 जनवरी, 2013 – मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत हुई और 630 लोग घायल हो गए।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें