เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 6 เคซเคฐเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 6 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म हुआ और प्रसिद्ध वकील और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
6 फरवरी, 1715 – स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ।
6 फरवरी, 1716 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण हुआ।
6 फरवरी, 1757 – ब्रिटेन के वैज्ञानिक जोज़फ़ ब्लैक ने कारबोनिक गैस का पता लगाया।
6 फरवरी, 1778 – फ्रांस ने अमेरिका को राष्ट्र के रूप में मान्यता प्रदान की।
6 फरवरी, 1778 – ब्रिटेन ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
6 फरवरी, 1788 – मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
6 फरवरी, 1819 – सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
6 फरवरी, 1833 – ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
6 फरवरी, 1838 – फ़्रांस के संगीतकार जॉर्ज बीज़े का जन्म हुआ। उन्होंने अपने संगीतकार पिता से शिक्षा ली युवाकाल तक पहुंचने तक उन्हें संगीत के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हो गयी।
6 फरवरी, 1869 – यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।
6 फरवरी, 1890 – भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म हुआ।
6 फरवरी, 1891 – उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।
6 फरवरी, 1899 – स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।
6 फरवरी, 1904 – रूस और चीन की सेनाओं पर जापानी सेनाओं के आक्रमण के साथ ही जापान रूस युद्ध का आरंभ हुआ।

6 फरवरी, 1911 – अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
6 फरवरी, 1918 – ब्रिटेन की 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मत देने का अधिकार मिला।

6 फरवरी, 1922 – वाशिंगटन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियारों को नियंत्रित और कम करने के लिए पंचमुखी समझौता हुआ।
6 फरवरी, 1922 – कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
6 फरवरी, 1931 – प्रसिद्ध वकील और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन हुआ।
6 फरवरी, 1935 – तुर्की चुनाव में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।
6 फरवरी, 1936 – खोजियों के एक दल ने चार वर्ष के गहन प्रयास के बाद विश्व के सबसे ठंडे क्षेत्र का पता लगाया।
6 फरवरी, 1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
6 फरवरी, 1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध : यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
6 फरवरी, 1948 – पहली बार रेडियो नियंत्रित विमान को उड़ाया गया।
6 फरवरी, 1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
6 फरवरी, 1952 – एलिजाबेथ द्वितीय ने इंग्लैंड की महारानी की गद्दी संभाली। वह उस समय महज 26 साल की थी।
6 फरवरी, 1959 – अन्ना चांडी भारत में उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश बनी।
6 फरवरी, 1968 – फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु हुए।
6 फरवरी, 1979 – लाहौर सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार भुट्टो की मौत की सजा बरकरार रखी।
6 फरवरी, 1985 – ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
6 फरवरी, 1987 – जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
6 फरवरी, 1989 – पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।
6 फरवरी, 1993 – अमेरिका के पूर्व शीर्ष टेनिस खिलाड़ी आर्थर एश का निधन हुआ। वह एकमात्र अश्वेत खिलाड़ी थे जिन्होंने विम्बलडन, यूएस और आॅस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीते थे।
6 फरवरी, 1994 – पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
6 फरवरी, 1997 – इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।
6 फरवरी, 1999 – देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
6 फरवरी, 2000 – विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
6 फरवरी, 2001 – वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन हुआ।
6 फरवरी, 2002 – भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया गया।
6 फरवरी, 2003 – अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
6 फरवरी, 2008 – अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफान से भारी तबाही हुई।
6 फरवरी, 2007 – अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें