เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 5 เคซเคฐเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 5 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमिताभ बच्चन के अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
5 फरवरी, 1630 – सिखों के सातवें गुरु हर राय का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ।
5 फरवरी, 1639 – मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की पुत्री ज़ेबुन्निसा का जन्म हुआ।
5 फरवरी, 1679 – जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
5 फरवरी, 1783 – इटली के कालाब्रिया में आये भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।
5 फरवरी, 1861 – फिलेडेल्फिया के कोलमैन सेलर्स ने काइनेमैटोस्कोप का पेटेंट कराया।
5 फरवरी, 1870 – फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाई गई।
5 फरवरी, 1881 – स्काटलैंड के इतिहासकार दार्शनिक एवं पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ थामस कारलायल का निधन हुआ।
5 फरवरी, 1900 – अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
5 फरवरी, 1904 – क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
5 फरवरी, 1916 – हिंदी के लोकप्रिय कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ।
5 फरवरी, 1917 – मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
5 फरवरी, 1922 – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

5 फरवरी, 1924 – रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनबीच से हुआ।
5 फरवरी, 1931 – मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
5 फरवरी, 1958 – अमेरिकी वायु सेना से टाइबी द्वीप के निकट मार्क 15 आणविक बम, पानी में खो ​गया।
5 फरवरी, 1961 – ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
5 फरवरी, 1967 – अनास्तासियो सोमोजा निकारागुआ के राष्ट्रपति चुने गये।
5 फरवरी, 1970 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
5 फरवरी, 1971 – अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर उतरे।
5 फरवरी, 1976 – अमिताभ बच्चन के अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ।
5 फरवरी, 1990 – भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का जन्म हुआ। इन्होंने अब तक 16 टेस्ट में 42 विकेट, 59 वनडे में 61 विकेट और 16 टी-20 में 16 विकेट हासिल किए हैं।
5 फरवरी, 1992 – भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने अपना अंतिम टेस्ट खेलकर क्रिकेट से संन्यास लिया।
5 फरवरी, 1996 – इंग्लैंड में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी वहां के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
5 फरवरी, 1999 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने संसद में राष्ट्र को संबोधित करके अंतिम भाषण दिया। उसी वर्ष के मई महीने में उन्होंने पद छोड़ दिया।
5 फरवरी, 2004 – परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने माफी दी।
5 फरवरी, 2007 – भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
5 फरवरी, 2008 – भारतीय आमित्क योगी महिर्ष महेश योगी का निधन हुआ।
5 फरवरी, 2008 – पाकिस्तान के विवादस्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को सरकार ने अपने करीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
5 फरवरी, 2010 – भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण जीता।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें