เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 24 เคœเคจเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 24 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना और प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
24 जनवरी, 1667 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ। जिसके तहत हालैंड ने अमरीका महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया।
24 जनवरी, 1776 – जर्मनी के लेखक अर्नेस्ट हूफ़मैन का जन्म हुआ। वे अद्भुत विचार शक्ति और सामाजिक परिस्थितियों के विशलेषण में विशेष दक्षता रखते थे।
24 जनवरी, 1797 – फ़्रांस के लेखक और कवि अलफ़्रेड डो.वीनी का जन्म हुआ।
24 जनवरी, 1826 – प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ।
24 जनवरी, 1839 – चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।
24 जनवरी, 1857 – यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता का औपचारिक गठन हुआ।
24 जनवरी, 1859 – 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।
24 जनवरी, 1924 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।
24 जनवरी, 1936 – अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

24 जनवरी, 1939 – चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मारे गए।
24 जनवरी, 1946 – संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा अमरीका, केनेडा और ब्रिटेन द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर परमाणु ऊर्जा आयोग का गठन किया गया।
24 जनवरी, 1950 – संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।
24 जनवरी, 1950 – "जन गण मन, अधिनायक जय हे" को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला।
24 जनवरी, 1951 – प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
24 जनवरी, 1952 – बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।
24 जनवरी, 1961 – हॉलीवुड स्टार मर्लिन मुनरो का पति आर्थर मिलर से पाँच साल बाद तलाक़ हुआ।
24 जनवरी, 1965 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
24 जनवरी, 1966 – आल्प्स की पहाड़ियों में मोंब्लॉ के शिखर के पास एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें 117 लोगों की मौत हो गई।
24 जनवरी, 1966 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।
24 जनवरी, 1972 – जापान के सैनिक शोइची योकोई को जंगल से बाहर निकाला गया। उन्होंने यह समझते हुए कि द्वितीय विश्व युद्ध जारी है, 28 वर्ष जंगलों में छिपते हुए बिताए।
24 जनवरी, 1990 – जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया।
24 जनवरी, 1996 – अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
24 जनवरी, 2000 – चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने के लिए संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी ​मिली।
24 जनवरी, 2003 – भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।
24 जनवरी, 2007 – रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने के लिए समझौता हुआ।
24 जनवरी, 2011 – मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत हुई और 180 घायल हुए।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें