เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 23 เคœเคจเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 23 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे शिवसेना के संस्थापक और भारतीय राजनेता बालासाहेब ठाकरे का जन्म हुआ और इंदिरा गाँधी भारत की तीसरी एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
23 जनवरी, 1556 – चीन के शेनसी प्रांत में आये विध्वंसक भूकंप में आठ लाख 30 हजार लोग मारे गए।
23 जनवरी, 1565 – टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।
23 जनवरी, 1571 – रॉयल एक्सचेंज ( Royal Exchange) की शुरुआत लंदन में हुई थी।
23 जनवरी, 1664 – मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पिताजी साहूजी महाराज का निधन हुआ।
23 जनवरी, 1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।
23 जनवरी, 1793 – ह्युमन सोसायटी ऑफ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
23 जनवरी, 1793 – दूसरी बार पोलैंड का विभाजन हुआ था।
23 जनवरी, 1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
23 जनवरी, 1897 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म उड़ीसा के कटक में हुआ था।
23 जनवरी, 1920 – भारत में वायु परिवहन एवं एयरमेल सेवाओं की शुरुआत हुई।

23 जनवरी, 1924 – सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
23 जनवरी, 1926 – शिवसेना के संस्थापक और भारतीय राजनेता बालासाहेब ठाकरे का जन्म हुआ।
23 जनवरी, 1930 – क्लाइड टॉमबॉग ने सबसे पहली बार प्लूटो ग्रह की तस्वीर ली।
23 जनवरी, 1932 – अल सल्वाडोर में सेना ने प्रदर्शन कर रहे चार हजार किसानों की हत्या की।
23 जनवरी, 1950 – इस्राईल की संसद ने बैतुल मुक़द्दस को इस सरकार की राजधानी घोषित किया।
23 जनवरी, 1964 – प्रतिरोपण प्रक्रिया के तहत अमरीका के मिसीसिपी नगर में पहली बार किसी पशु के अंग को मनुष्य के शरीर में लगाया गया। मिसिसिपी के मेडिकल सेंटर में एक चिंपैंज़ी का ह्रदय एक मनुष्य के शरीर में लगाया गया था लेकिन थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति मर गया।
23 जनवरी, 1965 – दुर्गापुर अलॉय इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई।
23 जनवरी, 1966 – इंदिरा गाँधी भारत की तीसरी एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी।
23 जनवरी, 1968 – उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
23 जनवरी, 1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वियतनाम शांति समझौते की घोषणा की।
23 जनवरी, 1976 – गौतम बुद्ध के नगर कपिलवस्तु को खुदाई में खोजा गया।
23 जनवरी, 1977 – आपातकाल के बाद चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ कई पार्टियों को मिलाकर जनता दल का गठन हुआ।
23 जनवरी, 2004 – मध्य प्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू हुआ।
23 जनवरी, 2006 – भारत ने पाकिस्तान को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर किया।
23 जनवरी, 2009 – फिल्मी और टीवी कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें