इतिहास के पन्नों में आज यानि 19 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे सर्वश्रेष्ठ मराठा शासक और गुरिल्ला युद्ध के जन्म दाता शिवाजी का जुन्नेर में जन्म हुआ और स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–
19 फरवरी, 1389 – सुलतान गैसुद्दीन तुगलक द्वितीय की दिल्ली में हत्या हुई।
19 फरवरी, 1473 – हॉलैंड के गणितज्ञ और खगोल शास्त्री निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ। अपने कठिन परिश्रम के परिणाम स्वरूप उन्होंने 1503 में यह पता लगाया कि पृथ्वी, सूर्य के चारों ओर 24 घंटों में एक बार अपना चक्कर पूरा करती है।
19 फरवरी, 1570 – फ़्रांसीसी सेना की मदद से एंजाऊ के ड्यूक ने दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया।
19 फरवरी, 1618 – वेनिस शांति संधि के तहत वेनिस और आस्ट्रेलिया का युद्ध समाप्त हुआ।
19 फरवरी, 1630 – सर्वश्रेष्ठ मराठा शासक और गुरिल्ला युद्ध के जन्म दाता शिवाजी का जुन्नेर में जन्म हुआ।
19 फरवरी, 1717 – अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का जन्म हुआ।
19 फरवरी, 1719 – मुगल शासक फर्रुख सियर की हत्या हुई।
19 फरवरी, 1807 – तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
19 फरवरी, 1878 – थॉमस एडीसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।
19 फरवरी, 1891 – अमृत बाजार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरु हुआ।
19 फरवरी, 1895 – हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ।
19 फरवरी, 1898 – राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक गोकुलभाई भट्ट का जन्म हुआ।
19 फरवरी, 1915 – स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ।
19 फरवरी, 1930 – दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का जन्म हुआ।
19 फरवरी, 1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।
19 फरवरी, 1951 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और आलोचक आंद्रे जाइड का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
19 फरवरी, 1956 – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन हुआ।
19 फरवरी, 1959 – साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच एक समझौता हुआ।
19 फरवरी, 1963 – सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।
19 फरवरी, 1978 – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन हुआ।
19 फरवरी, 1986 – उर्दू के प्रख्यात साहित्यकार, इतिहासकार और अध्ययनकर्ता मौलाना एजाज़ुल हक़ क़ुद्दूसी का निधन हुआ।
19 फरवरी, 1986 – भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुई।
19 फरवरी, 1993 – हैतो के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज़ डूबा।
19 फरवरी, 1997 – चीन के वरिष्ठ नेता और देश में आर्थिक सुधार की नींव डालने वाले डेंग ज़ियाउ पेंग का 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
19 फरवरी, 1999 – डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
19 फरवरी, 2000 – तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
19 फरवरी, 2003 – संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
เคोเค เคिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:
เคเค เคिเคช्เคชเคฃी เคญेเคें