เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 18 เคซเคฐเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 फरवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस का जन्म हुआ और विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ। एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई। 10 कि.मी. की इस उड़ान में 6500 पत्र नैनी ले जाए गए। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
18 फरवरी, 1266 – मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन हुआ।
18 फरवरी, 1405 – तैमूर लंग का निधन हुआ।
18 फरवरी, 1486 – बंगाल के आध्यात्मिक गुरु एवं कवि चैतन्य देव का जन्म हुआ।
18 फरवरी, 1614 – जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
18 फरवरी, 1836 – भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का जन्म हुआ।
18 फरवरी, 1883 – भारतीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा का जन्म हुआ।
18 फरवरी, 1836 – महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस का जन्म हुआ।
18 फरवरी, 1905 – इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना श्यामजी कृष्णवर्मा ने लंदन में की।
18 फरवरी, 1911 – विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ। एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई। 10 कि.मी. की इस उड़ान में 6500 पत्र नैनी ले जाए गए।
18 फरवरी, 1925 – हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म हुआ।

18 फरवरी, 1926 – फ़्रांस और स्पेन की संयुक्त सेना ने अमीर अब्दुल करीम रैफ़ी के नेतृत्व वाली मोरक्को की सेना के प्रतिरोध को कुचल दिया।
18 फरवरी, 1926 – भारतीय अभिनेत्री नलिनी जयवंत कर जन्म हुआ।
18 फरवरी, 1927 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का जन्म हुआ।

18 फरवरी, 1930 – लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबामग ने किया।
18 फरवरी, 1946 – मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
18 फरवरी, 1954 – पहले चर्च आॅफ साइंटोलॉजी की स्थापना लॉस एंजिलिस में की गई।
18 फरवरी, 1965 – गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
18 फरवरी, 1971 – भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
18 फरवरी, 1979 – अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
18 फरवरी, 1979 – सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
18 फरवरी, 1996 – लंदन के वेस्ट एन्ड इलाके में एक डबल-डेकर बस में बम धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
18 फरवरी, 2001 – एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
18 फरवरी, 2007 – दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके से 68 लोग मारे गए।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें