เคฌुเคงเคตाเคฐ, 12 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

30 เค…เคช्เคฐैเคฒ เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 30 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 30 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए और भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
30 अप्रैल, 1030 – गजनी के सुलतान महमूद का निधन हुआ।
30 अप्रैल, 1563 – यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।
30 अप्रैल, 1598 – अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ।
30 अप्रैल, 1789 – जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
30 अप्रैल, 1837 – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा का निधन हुआ।
30 अप्रैल, 1863 – ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसेना को ब्रिटिश नौसेना में भेजा गया।
30 अप्रैल, 1864 – न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।
30 अप्रैल, 1870 – भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ।
30 अप्रैल, 1896 – आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म हुआ।
30 अप्रैल, 1904 – पहली बार आइसक्रीम कोन का डेब्यू हुआ।
30 अप्रैल, 1908 – खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।
30 अप्रैल, 1927 – सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश फातिमा बीबी का जन्म हुआ।
30 अप्रैल, 1945 – जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।
30 अप्रैल, 1949 – संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का जन्म हुआ।
30 अप्रैल, 1956 – अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत हुई।
30 अप्रैल, 1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी।
30 अप्रैल, 1975 – वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।

30 अप्रैल, 1985 – अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बॉस (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।
30 अप्रैल, 1991 – अंडमान में ज्वालामुखी फटा।
30 अप्रैल, 1991 – बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।
30 अप्रैल, 1993 – सीईआरएन ने वल्र्ड वाइड वेब (WWW) सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक डोमेन में रखा।
30 अप्रैल, 1999 – हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा हुआ।
30 अप्रैल, 2000 – आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न हुआ।
30 अप्रैल, 2001 – फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास हुआ।
30 अप्रैल, 2002 – पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न हुआ।
30 अप्रैल, 2004 – फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
30 अप्रैल, 2005 – नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त हुई।
30 अप्रैल, 2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
30 अप्रैल, 2008 – चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
30 अप्रैल, 2010 – नेपाल के माओवादी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में माओवादी प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को भंग करने और वर्ष 1950 की भारत-नेपाल संधि को निरस्त करने की मांग की पूर्ति के लिए काठमांडू में लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए।
30 अप्रैल, 2010 – हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राणको “फाल्के आइकॉन” से सम्मानित किया गया।
30 अप्रैल, 2010 – बेल्जियम सरकार के सार्वजनिक स्थानों पर बुर्के पर पाबंदी लगाने संबंधी विधेयक के एक कानूनी मसौदे को संसद के निचले सदन ने मंजूरी दे दी।
30 अप्रैल, 2013 – नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।
30 अप्रैल, 2017 – नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव हुआ।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें