เคฌुเคงเคตाเคฐ, 12 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

29 เคฎाเคฐ्เคš เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 29 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 29 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय हुई और एन. टी. रामाराव के द्वारा तेलुगु देशम पार्टी का गठन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
29 मार्च, 1549 – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नीव डाली गई।
29 मार्च, 1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबाहुदर को हरा दिया।
29 मार्च, 1798 – स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना।
29 मार्च, 1804 – हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई।
29 मार्च, 1857 – कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पांडे ने पहली गोली चलाकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह का आगाज किया। अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत में यह पहला विद्रोह था, जिसे सैनिक विद्रोह कहा गया।
29 मार्च, 1867 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
29 मार्च, 1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
29 मार्च, 1906 – अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकाें ने काम करना बंद कर दिया।
29 मार्च, 1913 – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद का जन्म हुआ।
29 मार्च, 1928 – दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का जन्म हुआ।
29 मार्च, 1929 – भारतीय फिल्म अभिनेता उत्पल दत्त का जन्म हुआ।
29 मार्च, 1932 – अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।
29 मार्च, 1943 – स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
29 मार्च, 1943 – इंग्लैंड के प्रधानमन्त्री जॉन मेजर का जन्म हुआ।

29 मार्च, 1951 – चीनी ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
29 मार्च, 1951 – न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जॉन हावर्थ का जन्म को ऑकलैंड में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
29 मार्च, 1953 – हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय हुई।

29 मार्च, 1954 – भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
29 मार्च, 1967 – फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरूआत की।
29 मार्च, 1981 – पहला लंदन मैराथन नार्वेजियन इजेज सिमंसेंन द्धारा जीता गया।
29 मार्च, 1982 – एन. टी. रामाराव के द्वारा तेलुगु देशम पार्टी का गठन हुआ।
29 मार्च, 1999 – हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।
29 मार्च, 1999 – अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाऊ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।
29 मार्च, 2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने ग्लोबल वार्मिंग पर किए गए क्योटो संधि को मानने से इंकार कर दिया।
29 मार्च, 2003 – तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
29 मार्च, 2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना।
29 मार्च, 2008 – दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।
29 मार्च, 2008 – इराक में हुए अमेरिकी बम विस्फोट में लगभग 50 लोगों की मृत्यु।
29 मार्च, 2010 – मास्को मेट्रो ट्रेन में दो आत्मघाती हमले हुए उसमें तक़रीबन 40 की जान गयी।
29 मार्च, 2014 – इंग्लैंड एण्ड वेल्स में पहला समलैंगिक विवाह आयोजित किया गया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें