เค—ुเคฐुเคตाเคฐ, 13 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

27 เคฎเคˆ เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 27 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 27 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता नितिन गडकरी का जन्म हुआ और स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
27 मई, 1153 – मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने।
27 मई, 1199 – जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
27 मई, 1332 – प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म हुआ। उनका नाम अब्दुर्रहमान था और उन्हें अबू ज़ैद की उपाधि से याद किया जाता है।
27 मई, 1538 – जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जॉन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
27 मई, 1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली का सम्राट बना।
27 मई, 1894 – पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म हुआ ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
27 मई, 1896 – अमेरिका के सेंट लुइस में आये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
27 मई, 1896 – रूस का अंतिम ज़ार निकोलस द्वितीय सम्राट बना।
27 मई, 1919 – कंदुकूरी वीरेशलिंगम का निधन हुआ वो तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से ख्याति मिली।
27 मई, 1923 – क्यू क्लक्स क्लैन ने अपने सदस्यों के प्रकाशन कानून की किसी आवश्यकता से इनकार किया।
27 मई, 1926 – लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।
27 मई, 1928 – प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का जन्म हुआ।
27 मई, 1935 – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर का निधन हुआ।
27 मई, 1940 – अमेरिका में हेलीकॉप्टर की पहली सफल उड़ान भरी गयी।
27 मई, 1951 – बांबे (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन किया गया।
27 मई, 1954 – हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक हेमन्त जोशी का जन्म हुआ।
27 मई, 1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ।
27 मई, 1957 – भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता नितिन गडकरी का जन्म हुआ।
27 मई, 1962 – भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म हुआ।

27 मई, 1964 – स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ।
27 मई, 1973 – बहरीन में संविधान को अंगीकार किया गया।
27 मई, 1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

27 मई, 1983 – भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का निधन हुआ।
27 मई, 1991 – आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत।
27 मई, 1994 – रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की अमरीका में 20 साल तक निर्वासन में रहने के बाद रूस में घर वापसी हुई थी।
27 मई, 1997 – सदर्न यूएस के टेक्सॉस में जमीन पर उठने वाला अजीब तूफान 'टोरनेडो' आया।
27 मई, 2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
27 मई, 2005 – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
27 मई, 2006 – इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये 6.3 तीव्रता के भूकंप में छह हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
27 मई, 2008 – केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
27 मई, 2010 – रूस के दक्षिणी शहर स्टारवोपोल में एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
27 मई, 2010 – तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने बुद्ध पूर्णिमा के दिन पटना रेलवे जंक्शन के पास 22 एकड़ ज़मीन पर 125 करोड़ रुपए की लागत से बने 200 फ़ीट ऊँचे स्तूप वाले एक भव्य ‘बुद्ध स्मृति पार्क’ को जनता को समर्पित किया।
27 मई, 2010 – भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
27 मई, 2013 – इराक में बम धमाके में 75 मरे और 200 अन्य घायल हुए।
27 मई, 2016 – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन हुआ।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें