เคฌुเคงเคตाเคฐ, 12 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

26 เคฎाเคฐ्เคš เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 26 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 26 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिन्दी की मशहूर कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का जन्म फरुखाबाद में हुआ और हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गयी। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
26 मार्च, 1552 – गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
26 मार्च, 1668 – इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।
26 मार्च, 1780 – ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
26 मार्च, 1799 – फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने फिलीस्तीन के जाफा क्षेत्र पर कब्जा किया।
26 मार्च, 1812 – वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया और करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गयी।
26 मार्च, 1845 – एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।
26 मार्च, 1893 – बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता धीरेन्द्र नाथ गांगुली का जन्म हुआ।
26 मार्च, 1917 – गाजा में ब्रिटिशों और तुर्कों के बीच हुए युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।
26 मार्च, 1934 – ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरु हुआ।
26 मार्च, 1943 – एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला और वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।
26 मार्च, 1953 – डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नये टीके की घोषणा की।

26 मार्च, 1871 – फ्रांस की राजधानी में पेरिस कम्यून की स्थापना हुई।
26 मार्च, 1907 – हिन्दी की मशहूर कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का जन्म फरुखाबाद में हुआ।
26 मार्च, 1971 – शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया। 26 मार्च को बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।

26 मार्च, 1972 – भारत के राष्ट्रपति वी.वी. गिरी ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
26 मार्च, 1973 – लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती की थी।
26 मार्च, 1973 – भारत के उत्तराखण्ड राज्य में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन किया जिसे “चिपको आन्दोलन” कहा गया।
26 मार्च, 1979 – 30 साल से जारी युद्ध विराम के लिए इसराइल और मिस्र ने शांति समझौते पर हाथ मिलाए। यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया था।
26 मार्च, 1979 – इजरायल और मिस्र के बीच कैंप डेविड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
26 मार्च, 1983 – अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
26 मार्च, 1992 – हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गयी।
26 मार्च, 2006 – भारतीय राजनीतिज्ञ अनिल बिस्वास का निधन हुआ।
26 मार्च, 2014 – तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमत्री बने।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें