เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

25 เคซ़เคฐเคตเคฐी เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 25 February

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 25 फरवरी का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये, सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

 
25 फरवरी, 1586 – अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।
25 फरवरी, 1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।
25 फरवरी, 1788 – पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
25 फरवरी, 1894 – धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।
25 फरवरी, 1921 – जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।
25 फरवरी, 1925 – जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
25 फरवरी, 1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान टर्की ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
25 फरवरी, 1952 – नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
25 फरवरी, 1954 – सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया।

25 फरवरी, 1962 – आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
25 फरवरी, 1975 – सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
25 फरवरी, 1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी साल जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।

25 फरवरी, 1986 – मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया। पूर्व नेता मार्कोस ने 1973 में देश के संविधान को बदलते हुए असीम शक्तियां हासिल कर ली थी।
25 फरवरी, 1988 – सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
25 फरवरी, 1991 – वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।
25 फरवरी, 2000 – रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
25 फरवरी, 2003 – गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।
25 फरवरी, 2006 – दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।
25 फरवरी, 2008 – एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई। फ़िल्म 'नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें