เคฌुเคงเคตाเคฐ, 12 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

20 เค…เคช्เคฐैเคฒ เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 20 April

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 20 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्म हुआ और भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

20 अप्रैल, 1592 – अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म हुआ।
20 अप्रैल, 1611 – शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक का पहला ज्ञात मंचन हुआ।
20 अप्रैल, 1712 – बहादुर शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
20 अप्रैल, 1777 – न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
20 अप्रैल, 1802 – वहाबियों ने इराक़ के पवित्र नगर कर्बला पर हमला किया और सैकड़ों शिया मुसलमानों को मार डाला।
20 अप्रैल, 1857 – पंजाब और पहाड़ी रियासतों में शुरू हुई आजादी की पहली लड़ाई का बीज कसौली में बोया गया था।
20 अप्रैल, 1878 – उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक़ का जन्म हुआ।
20 अप्रैल, 1888 – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत हुई।
20 अप्रैल, 1889 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म हुआ।
20 अप्रैल, 1911 – प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन हुआ।
20 अप्रैल, 1912 – काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन हुआ।
20 अप्रैल, 1914 – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का जन्म हुआ।
20 अप्रैल, 1920 – अलबामा और मिसीसीपी में तूफान से 219 लोगों की मौत हुई।
20 अप्रैल, 1920 – प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉय का जन्म हुआ।
20 अप्रैल, 1939 – जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के पचासवें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
20 अप्रैल, 1940 – आरसीए द्वारा पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया गया था।
20 अप्रैल, 1946 – संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ़ नेशन्स भंग की गई।
20 अप्रैल, 1947 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा का निधन हुआ।
20 अप्रैल, 1950 – प्रसिद्ध राजनेता एवं आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का जन्म हुआ।

20 अप्रैल, 1953 – कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ।
20 अप्रैल, 1960 – एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
20 अप्रैल, 1960 – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन हुआ।
20 अप्रैल, 1965 – मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा का जन्म हुआ।

20 अप्रैल, 1970 – भारतीय गीतकार और शायर शकील बदायूँनी का निधन हुआ।
20 अप्रैल, 1971 – भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता।
20 अप्रैल, 1972 – भारतीय अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का जन्म हुआ।
20 अप्रैल, 1972 – अपोलो 16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चाँद पर उतरने वाली इतिहास की पाँचवीं टीम बनी।
20 अप्रैल, 1973 – कनाडा का एएमआईके ए-2 पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।
20 अप्रैल, 1978 – सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिरा दिया।
20 अप्रैल, 1992 – दुनिया का सबसे बड़ा मेला एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया।
20 अप्रैल, 1997 – इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
20 अप्रैल, 1999 – अमरीकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाईस्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुँध गोलीबारी में 25 लोगों को मार दिया।
20 अप्रैल, 1999 – जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ़्रीडम' से सम्मानित हुए।
20 अप्रैल, 2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
20 अप्रैल, 2008 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहला दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
20 अप्रैल, 2010 – मैक्सिकों की खाड़ी में ब्रिटिश पेट्रोलियम के नियंत्रण वाली ऑयल जेटी, Deepwater Horizon में भीषण विस्फोट हुआ।
20 अप्रैल, 2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी' ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें