เคฌुเคงเคตाเคฐ, 12 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

18 เคฎाเคฐ्เคš เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 18 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 18 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के मशहूर अभिनेता शशिकपूर का जन्म हुआ था। उनका असली नाम बलबीर राजकपूर है और भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
18 मार्च, 1801 – भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
18 मार्च, 1910 – गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा था।
18 मार्च, 1914 – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म हुआ।
18 मार्च, 1914 – अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके नागेन्द्र सिंह का जन्म हुआ।
18 मार्च, 1922 – ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह के मामले में महात्मा गांधी को 6 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
18 मार्च, 1938 – भारत के मशहूर अभिनेता शशिकपूर का जन्म हुआ था। उनका असली नाम बलबीर राजकपूर है।
18 मार्च, 1940 – इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।
18 मार्च, 1944 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा के रास्ते भारत में प्रवेश किया।
18 मार्च, 1953 – पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
18 मार्च, 1956 – प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का निधन हुआ।
18 मार्च, 1965 – सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था। तब से अब तक करीब 200 से ज्यादा यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
18 मार्च, 1966 – इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनाई।

18 मार्च, 1971 – पेरू में भूस्खलन से 200 लोग मरे।
18 मार्च, 1974 – अरब के अधिकांश तेल उत्पादक देशों ने अमेरिका के खिलाफ व्यापार रोक को हटा लिया।
18 मार्च, 1978 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।

18 मार्च, 1990 – अमरीकी संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई। संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया। इसके बावजूद भी इन कलाकृतियों का कुछ भी पता नहीं चला।
18 मार्च, 1997 – तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोग मरे।
18 मार्च, 2000 – उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
18 मार्च, 2000 – हिन्दी सिनेमा की जानीमानी गायिका राजकुमारी दुबे का निधन हुआ।
18 मार्च, 2003 – ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के इराक पर हमले को अमेरिका के साथ मिलकर चलाने को सही ठहराया था।
18 मार्च, 2006 – संयुक्त राष्ट्र ने 'मानवाधिकार परिषद' के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
18 मार्च, 2007 – उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया।
18 मार्च, 2007 – पाकिस्तान के क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर किंग्सटन में होटल के बाथरुम में मृत पाए गए।
18 मार्च, 2008 – भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
18 मार्च, 2008 – टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में डॉक्टर ऑफ़ सांइस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें