เคธोเคฎเคตाเคฐ, 10 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

เค‡เคคिเคนाเคธ เค•े เคชเคจ्‍เคจों เคฎें เค†เคœ 16 เคœเคจเคตเคฐी เค•ा เคฆिเคจ (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 16 जनवरी के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरत चंद्र चटोपाध्याय का निधन हुआ और लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में विरेन्दर सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पहले विकेट के लिए भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी 410 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
16 जनवरी, 1556 – स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना।
16 जनवरी, 1581 – ब्रिटेन में संसद ने रोमन कैथेलिक ईसाइयों के खिलाफ कानून पारित किया।
16 जनवरी, 1681 – महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में क्षत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।
16 जनवरी, 1761 – अंग्रेजों ने पांडिचेरी को फ्रांस के कब्जे से छीन लिया था।
16 जनवरी, 1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
16 जनवरी, 1846 – मौक्सिको पर अमरीका के आक्रमण के साथ ही इन दोनों देशों के बीच दो दिवसीय युद्ध आरंभ हुआ।
16 जनवरी, 1865 – फ्रांस के लेखक और दर्शनशास्त्री पियर जोज़फ़ प्राउडहोन का निधन हुआ। इनकी पुस्तक 'स्वामित्व क्या है?' से इन्हें बड़ी ख्याति मिली।
16 जनवरी, 1889 – मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म हुआ।

16 जनवरी, 1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।
16 जनवरी, 1920 – अमरीका में अलकोहल बनाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके साथ ही इस देश में प्रतिबंध का काल आरंभ हुआ।
16 जनवरी, 1938 – प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरत चंद्र चटोपाध्याय का निधन हुआ।
16 जनवरी, 1943 – इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला हुआ।
16 जनवरी, 1947 – विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
16 जनवरी, 1955 – पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन हुआ।
16 जनवरी, 1966 – भारत के शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन हुआ।
16 जनवरी, 1969 – सोवियत अंतरिक्ष यानों के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों को आदान प्रदान हुआ।
16 जनवरी, 1989 – मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक प्रेम नजीर (मूल नाम अब्दुल खादिर) का निधन हुआ। इनके नाम सबसे अधिक 725 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है।
16 जनवरी, 1989 – सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।
16 जनवरी, 1992 – अलजीरिया के नेता मोहम्मद बू ज़ियाफ़ स्वेदश लौटे और उन्हें 5 सदस्यीय राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष के रुप में शपथ दिलायी गयी। उन्हें देश निकाला देकर फ़्रांस भेज दिया गया था जहॉ उन्होंने 27 वर्ष बिताये।
16 जनवरी, 2002 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया।
16 जनवरी, 2006 – लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में विरेन्दर सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पहले विकेट के लिए भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी 410 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई।
16 जनवरी, 2013 – सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत हुई।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें