เคฌुเคงเคตाเคฐ, 12 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

16 เคฎाเคฐ्เคš เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 16 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 16 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने और भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
16 मार्च, 1527 – बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया। बाद में अपने ही विश्वासपात्र के जहर देने से सांगा की मौत हुई थी।
16 मार्च, 1690 – फ्रांस किंग लुईस चौदहवें ने आयरलैंड में सेना भेजी।
16 मार्च, 1693 – इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का जन्म हुआ।
16 मार्च, 1830 – लंदन में स्कॉटलैंड याई पुलिस का पुनर्गठन किया गया।
16 मार्च, 1846 – अमृतसर संधि के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य जम्मू के हिंदू राजा गुलाब सिंह के अधीन कर दिया गया।
16 मार्च, 1901 – गांधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का जन्म हुआ।
16 मार्च, 1907 – विश्व का सबसे बड़ा क्रूजर ब्रिटिश इनविसिबल का निर्माण ग्लासगो में हुआ।
16 मार्च, 1910 – भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर इ​फ्तिकार अली खान पटौदी का जन्म हुआ।
16 मार्च, 1916 – अमेरिक और कनाडा के बीच प्रवासी पक्षियों को लेकर करार हुआ।
16 मार्च, 1916 – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फ़िल्म निर्माता दयाकिशन सप्रू का जन्म हुआ।
16 मार्च, 1922 – सुल्तान फोआद प्रथम मिस्र के सुल्तान बने, इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।
16 मार्च, 1922 – अमेरिकी टेलीविजन पटकथा लेखक और नाटककार हार्डिंग लेमेयका में जन्म हुआ।
16 मार्च, 1939 – जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
16 मार्च, 1942 – V-2 रॉकेट का लांच किया गया, लेकिन उसी दौरान इसमें ब्‍लास्‍ट हो गया।
16 मार्च, 1959 – इराक और सोवियत संघ ने आर्थिक एवं तकनीक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
16 मार्च, 1966 – अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी 8 लांच किया।

16 मार्च, 1976 – आठ सालों तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र देकर सबको चौंका दिया था।
16 मार्च, 1978 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
16 मार्च, 1982 – रूस ने पश्चिम यूरोप में नए परमाणु मिसाइलों की तैनाती रोकने की घोषणा की।
16 मार्च, 1988 – जहरीली गैस को किस तरह केमिकल हथियार बनाया जा सकता है, इसका पता चला। जब इराक ने अपने ही हजारों कुर्द नागरिकों को रासायनिक हथियार से मार दिया।

16 मार्च, 1989 – मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ममी मिली।
16 मार्च, 1995 – नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।
16 मार्च, 1998 – चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
16 मार्च, 2003 – ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।
16 मार्च, 2004 – रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
16 मार्च, 2006 – संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।
16 मार्च, 2007 – एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया।
16 मार्च, 2008 – परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सबरजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये। जेल में हमले के बाद 2 मई, 2013 को सरबजीत की मौत।
16 मार्च, 2009 – शिवालिक वर्ग के तीन स्टाल्थ फ्रिगेटो में अमेरिकी इंजनों को लगाने पर अमेरिकी प्रशासन ने रोक लगाई।
16 मार्च, 2012 – भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
16 मार्च, 2013 – पाकिस्तान के रावलपिंडी में बस दुर्घटना के कारण 24 सैनिक मरे।
16 मार्च, 2014 – क्रीमिया के लोगों ने यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें