เคฌुเคงเคตाเคฐ, 12 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

12 เคฎाเคฐ्เคš เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 12 March

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 12 मार्च के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे महात्मा गाँधी ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिये दांडी यात्रा शुरू की और बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्‍म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

 
12 मार्च, 604 AD. – ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त हुए पोप ग्रेगरी प्रथम का निधन हुआ।
12 मार्च, 1365 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
12 मार्च, 1496 – यहूदियों को सीरिया से बाहर निकाला गया।
12 मार्च, 1609 – अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना।
12 मार्च, 1612 – बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान लोहानी के नेकुजयाल के युद्ध में हारने के बाद गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मौत हुई।
12 मार्च, 1664 – ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
12 मार्च, 1755 – अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।
12 मार्च, 1872 – भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो के हत्यारे शेर अली को फाँसी दी गयी।
12 मार्च, 1894 – कोका कोला ने अपनी कोल्ड्रिंक बॉटल मिसीसिपी में बेची थी।
12 मार्च, 1904 – ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन (लिवरपूल से साउथपोर्ट) चली।
12 मार्च, 1913 – बंबई राज्‍य के विभाजन के बाद महाराष्‍ट्र के पहले मुख्‍यमंत्री और देश के पांचवे उपप्रधानमंत्री यशवंतराव चव्हाण का जन्‍म हुआ।
12 मार्च, 1922 – महात्‍मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था।
12 मार्च, 1926 – डेनमार्क ने एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।

12 मार्च, 1928 – कैलिफोर्निया में बने सेंट फ्रांसिस डैम के टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।
12 मार्च, 1930 – महात्मा गाँधी ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिये दांडी यात्रा शुरू की।
12 मार्च, 1930 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की। इसका उद्देश्‍य अंग्रेज़ों द्वारा बनाये गए 'नमक क़ानून को तोड़ना' था।
12 मार्च, 1938 – जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।

12 मार्च, 1942 – ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।
12 मार्च, 1954 – भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया।
12 मार्च, 1958 – ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया।
12 मार्च, 1964 – अमेरिका के मजदूर संगठन टीमस्टर संघ के अध्यक्ष जेम्स होफा को आठ साल कैद हुई।
12 मार्च, 1970 – अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गयी।
12 मार्च, 1984 – बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्‍म हुआ।
12 मार्च, 1992 – मारिशस गणराज्य घोषित हुआ।
12 मार्च, 1993 – मुंबई में 13 बम धमाके हुए थे जिसमें 257 लोग मारे गए थे और 800 लोग घायल हो गए थे। इस दिन को भारत के इतिहास में ब्लैक फ्राइडे के रूप में जाना जाता है।
12 मार्च, 1998 – प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन हुआ।
12 मार्च, 1999 – 20वी सदी के सबसे बेहतरीन वायलिन वादक यहूदी मनुहिन का निधन हुआ।
12 मार्च, 2003 – सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या हुई।
12 मार्च, 2006 – ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ हुई।
12 मार्च, 2008 – अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया।
12 मार्च, 2008 – विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
12 मार्च, 2011 – परमाणु आपदाओं में से एक जापान के फुकुशिमा में घटना घटी।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें