เค—ुเคฐुเคตाเคฐ, 13 เคธिเคคंเคฌเคฐ 2018

11 เคฎเคˆ เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ | Today in History 11 May

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हिँन्दी फिल्मोँ के अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का जन्म हुआ और जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


11 मई, 868 – संसार की पहली पुस्तक प्रकाशित हुई। यूरोप में टाईप की छपाई का आरंभ पंद्रहवीं शताब्दी में हुआ किन्तु इससे बहुत पहले चीन में ठप्पे की छपाई का काम आरंभ हो चुका था।
11 मई, 1752 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
11 मई, 1784 – ब्रिटेन और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।
11 मई, 1814 – प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
11 मई, 1833 – इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।
11 मई, 1857 – दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।
11 मई, 1857 – स्वतंत्रता संग्राम के पहले युद्ध के दौरान भारतीय सिपाहियों ने अंग्रेजों के अधिकारियों से दिल्ली पर कब्जा कर लिया।
11 मई, 1864 – ब्रिटेन की लेखिका लिलियन वेनिज का जन्म हुआ। वे 21 वर्ष की आयु में रुस गयीं और रुसी सहित्य की पूर्ण शिक्षा प्राप्त की।
11 मई, 1904 – स्पेन की चित्रकार सैलवाडोर डॉलीं का जन्म हुआ। युवाकाल से ही चित्रकला में उनकी क्षमताएं सामने आयी। और शीघ्र ही उन्हें विश्व ख्याति प्राप्त हो गयी।
11 मई, 1912 – कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ।
11 मई, 1918 – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म हुआ।
11 मई, 1922 – रेडियो स्टेशन केजीयू का में हवाई प्रसारण शुरू हुआ।
11 मई, 1922 – हेर्ररर, फिलिपिन्सी सुप्रीम कोर्ट न्यायविद् एमरफिना मेलनसिओ का जन्म हुआ।
11 मई, 1924 – गॉटलीव डेमलर और कार्ल बेंज के स्वामित्व वाली कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज बेंज कंपनी बनाई गई।
11 मई, 1935 – जर्मनी के बर्लिन नगर में संसार के पहले सरकारी टेलीवीजन ट्रांसमीटर ने कार्य करना आरंभ किया।
11 मई, 1937 – वेस्ट इंडीज के विकेटकीपर डेविड एलन का जन्म हुआ।
11 मई, 1950 – हिँन्दी फिल्मोँ के अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का जन्म हुआ।
11 मई, 1951 – राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
11 मई, 1955 – इजरायल ने गाजा पर हमला किया।


11 मई, 1956 – गोल्ड कोस्ट को ब्रिटेन के शासन से मुक्त करने की घोषणा की गई।
11 मई, 1960 – पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध कराई गई।
11 मई, 1965 – बंग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत हुई।
11 मई, 1976 – पंजाबी गायक अमिरंदर गिलऴ का जन्म हुआ।

11 मई, 1985 – इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
11 मई, 1985 – ब्रिटेन के ब्रैडफ़र्ड सिटी फ़ुटबॉल स्टेडियम में एक मैच के दौरान लगी आग में कम से कम 52 लोग मारे गए थे और कई लोग जख़्मी हो गए थे।
11 मई, 1988 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
11 मई, 1994 – अमेरिकी लेखक लुईस बी पॉलर का निधन हुआ।
11 मई, 1995 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 170 से अधिक देशों ने बिना शर्तों के परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया।
11 मई, 1998 – भारत ने पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किए।
11 मई, 1998 – यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
11 मई, 2000 – जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
11 मई, 2002 – भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन हुआ।
11 मई, 2002 – बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
11 मई, 2007 – इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।
11 मई, 2008 – दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया। न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
11 मई, 2010 – भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।
11 मई, 2011 – भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी।
11 मई, 2013 – तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत हुई।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें