рд╢ुрдХ्рд░рд╡ाрд░, 6 рдЬрдирд╡рд░ी 2017

Daily GK Update : 5 January, 2017 For All The Upcoming Exams рдХрд░ेंрдЯ рдЕрдлेрдпрд░्рд╕ 5 рдЬрдирд╡рд░ी 2017 рдПрдХ рдкंрдХ्рддि

•    वह देश जिसने अपने बेरोजगार नागरिकों को प्रतिमाह बेसिक सैलरी दिए जाने की घोषणा की: फ़िनलैंड

•    इन्होंने हैती का राष्ट्रपति चुनाव जीता: जोवेनेल मोइसे

•    वह भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जिन्होंने एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट की कप्तानी से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की: महेंद्र सिंह धोनी

•    भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप ख़िताब इस देश के साथ खेल कर जीता गया: बांग्लादेश

•    इन्होने हाल ही में भारतीय वायु सेना में ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटिनेंस के रूप में कार्यभार ग्रहण किया: एयर मार्शल संजय शर्मा

•    जिस राज्य सरकार ने एनटीआर आरोग्य रक्षा योजना की शुरूआत की: आंध्र प्रदेश सरकार

•    जितने भारतीय अमेरिकियों ने कांग्रेस सदस्यों के रूप में शपथ ली: 5

•    केंद्र सरकार ने जितने खानों के सुरक्षा आडिट का आदेश दिया है: 418

•    पॉल रेयान को एक बार फिर से जिस देश की प्रतिनिधि सभा का अध्यक्ष चुना गया है: अमेरिका

•    वह देश जिसने पहली बार आधिकारिक तौर पर अपने 2 युद्धपोतों को फिलिपींस भेजा है: रूस

•    चेन्नई में हुई पार्टी की बैठक में जिस राजनितिक शख्शियत को सर्वसम्म्ति से डीएमके पार्टी का कार्यकारी अध्यनक्ष चुन लिया गया: एम के स्टालिन

•    जिस देश के वैज्ञानिकों ने मनुष्य के पाचन तंत्र में एक नए अंग की खोज की है: आयरलैंड

•    गुरू गोविन्द सिंह की जयंती पूरे देश में उल्लास के साथ मनाई जा रही है. संख्या के अनुसार यह उनकी जिस नम्बर की जयंती है: 350वीं

•    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जिस ई-वॉलेट को पेमेंट बैंक खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी: पेटीएम

•    भारतीय क्रिकेट टीम के जिस पूर्व कप्तान ने मुंबई क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष (एमसीए) पद से त्यागपत्र दे दिया: दिलीप वेंगसरकर

рдХोрдИ рдЯिрдк्рдкрдгी рдирд╣ीं:

рдПрдХ рдЯिрдк्рдкрдгी рднेрдЬें