เคฌुเคงเคตाเคฐ, 4 เคœเคจเคตเคฐी 2017

เค†เคœ เค•ा เค‡เคคिเคนाเคธ 4 เคœเคจเคตเคฐी (เคฆेเคถ-เคตिเคฆेเคถ)

आज ही के दिन यानि 4 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1573 – ईसाइयों के नेता पोप ग्रेगवार सातवें की पहल पर निर्णय हुआ कि धर्मगुरुओं की नियुक्ति के मामले में देशों के राजा का कोई हस्तक्षेप न हो।
1643 – ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री, विचारक और गणितज्ञ, आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ। उन्होंने ग्रेविटी अथवा गुरुत्वाकर्षण के मुख्य नियम का पता लगाया।

– इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।
1762 – इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की।
1809 – नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्र्रेल का जन्म हुआ।
1847 – सैम्युएली कोल्ट ने अपनी पहली रिवॉल्वर-पिस्टल अमेरिका सरकार को बेची।
1854 ​– कैप्टन विलियम मैकडॉनल्ड ने मैकडॉनल्ड द्वीप की खोज की।
1884 – फेबियन सोसायटी का लंदन में गठन हुआ।

यह भी जानें : 3 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1885 – डॉ. विलियम ने अपैन्डिक्स का पहला सफल आॅपरेशन किया।
1906 – किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।
1932 – ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।
1948 – म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और आज का दिन देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।
1950 – मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन का जन्म हुआ।
1951 – चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।
1961 – मोरक्को के दारुल बैज़ा नगर में इसी नाम का एक राजनैतिक सम्मेलन आयोजित हुआ इसका उददेश्य एक अफ़्रीक़ी राजनैतिक ब्लॉक को अस्तित्व में लाना था।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 5 जनवरी का दिन

1962 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली।
1966 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौता कराने के उद्देश्य से ताशकंद सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस समझौते के परिणामस्वरुप भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध समाप्त हो गया।
1981 – भारतीय बैडमिंटन के मशहूर डबल्स खिलाड़ी वलियावेटिल दीजू का जन्म हुआ। दीजू मिक्स्ड डबल्स में ज्वाला गट्टा के साथ कई बार राष्ट्री चैंपियन बने।
1990 – पाकिस्तान के सिंध प्रांत के पास सांगी गांव में दो ट्रेनों की भयानक टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और 600 घायल हुए।
1994 – राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार का निधन हुआ।
1998 – बंग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।
2002 – इटली के सरडीनिया द्वीप में विश्व के सबसे लम्बी आयु 112 वर्ष वाले पुरुष ऐटोनिया टोडे का निधन हुआ जिसके कुछ ही घंटों बाद विश्व की सबसे वृद्ध 110 वर्ष की महिला मारिया ग्रेज़िया ब्रोकोलों का इटली की राजधानी रोम के दक्षिण में स्थित एक कस्बे में निधन हुआ।
2006 – दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन हुआ।
2014 – गोवा में तीन मंजिला इमारत ढहने से 14 लोग मारे गये।
2016 – भारत के 38 वें मुख्य न्यायाधीश एस.एच कपाड़िया का निधन हुआ।

เค•ोเคˆ เคŸिเคช्เคชเคฃी เคจเคนीं:

เคเค• เคŸिเคช्เคชเคฃी เคญेเคœें