рдоंрдЧрд▓рд╡ाрд░, 18 рд╕िрддंрдмрд░ 2018

рдЗрддिрд╣ाрд╕ рдХे рдкрди्‍рдиों рдоें рдЖрдЬ 17 рд╕िрддрдо्рдмрд░ рдХा рджिрди (рджेрд╢-рд╡िрджेрд╢)

इतिहास के पन्‍नों में 17 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के लोकप्रिय चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन और भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

17 सितम्बर, 1598 – नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरिशस की खोज की।
17 सितम्बर, 1630 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना हुई।
17 सितम्बर, 1644 – फ्रांसीसी सेना में जर्मनी के मेंज शहर पर कब्जा किया।
17 सितम्बर, 1761 – कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
17 सितम्बर, 1867 – भारतीय कलाकार गगनेंद्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ।
17 सितम्बर, 1876 – मशहूर बांगला साहित्यकार शरत चंद्र चटोपाध्याय का जन्म हुआ।
17 सितम्बर, 1879 – तमिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ई.वी. रामास्वामी नायकर का जन्म हुआ।

17 सितम्बर, 1915 – भारत के लोकप्रिय चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का जन्म हुआ।
17 सितम्बर, 1922 – रेडियो मास्को का प्रसारण शुरू हुआ।
17 सितम्बर, 1934 – तत्कालीन सोवियन संघ लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ।
17 सितम्बर, 1944 – द्यतीय विश्वयुद्ध के समय हॉलैंड पर हमले शुरू हुए।
17 सितम्बर, 1947 – अमेरिका में रक्षा विभाग की स्थापना हुई।
17 सितम्बर, 1948 – जर्मनी के लेखक इमिल लुडविग का निधन हुआ। वे 1881 में पैदा हुए थे। उन्होंने जर्मनी के राष्ट्रपति बेसमार्क की जीवनी लिखकर 19वीं शताब्दी में प्रसिद्धि प्राप्त की।
17 सितम्बर, 1948 – फिलिस्तीन के मामलों तथा अरबों और ज़ायोनी शासन के बीच होने वाले प्रथम युद्ध में संयुक्त राष्ट्र संघ के मध्यस्थ कोंट बर्नाडोट की बैतुल मुक़ददस के यहुदी बाहुल्य वाले क्षेत्र में हत्या कर दी गयी।
17 सितम्बर, 1948 – हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ।
17 सितम्बर, 1949 – दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना हुई।
17 सितम्बर, 1950 – भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ।
17 सितम्बर, 1956 – ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
17 सितम्बर, 1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
17 सितम्बर, 1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
17 सितम्बर, 1970 – जॉर्डन में गृह युद्ध की शुरू हुआ।
17 सितम्बर, 1974 – बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुआ।
17 सितम्बर, 1982 – भारत और सेलोन (श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
17 सितम्बर, 1983 – अमेरिका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेत महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती थी। लेकिन उन्हें बाद में यह खिताब लौटा देना पड़ा था।
17 सितम्बर, 2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
17 सितम्बर, 2011 – न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत हुई।

рдЗрддिрд╣ाрд╕ рдХे рдкрди्‍рдиों рдоें рдЖрдЬ 16 рд╕िрддрдо्рдмрд░ рдХा рджिрди (рджेрд╢-рд╡िрджेрд╢)

इतिहास के पन्‍नों में 16 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और गायिका एम.एस.सुब्बालक्ष्मी और भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का आज ही जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

16 सितम्बर, 1795 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।
16 सितम्बर, 1810 – निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरु किया।
16 सितम्बर, 1821 – मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
16 सितम्बर, 1848 – फ्रांसीसी उपनिवेश से दास प्रथा खत्म की गई।
16 सितम्बर, 1861 – ब्रिटेन में पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलने की शुरुआत हुई।
16 सितम्बर, 1880 – ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्म हुआ।
16 सितम्बर, 1908 – जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।
16 सितम्बर, 1916 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और गायिका एम.एस.सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ।
16 सितम्बर, 1920 – अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्म हुआ।
16 सितम्बर, 1931 – इटली के साम्राज्यवाद के विरुद्ध लीबिया राष्ट्र के संघर्ष के नेता उमर मुख्तार को फांसी दे दी गयी। उमर मुख़्तार का जन्म 1859 ईसवी में हुआ था और वे एक धर्मगुरु थे।
16 सितम्बर, 1931 – भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ।
16 सितम्बर, 1932 – मच्छरों से फैलने वाली घातक बीमारी मलेरिया की खोज करने वाले नोबल पुरस्कार विजेता डॉ. रोनाल्ड रॉस का जन्म हुआ।
16 सितम्बर, 1939 – पोलैंड की राजधानी वार्सा को जर्मनी के सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध के पहले महीनें में अपने घेरे में ले लिया। नाजी जर्मनी के सैनिकों ने इससे 15 दिन पूर्व पोलैंड पर आक्रमण किया।
16 सितम्बर, 1943 – सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।
16 सितम्बर, 1947 – टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गई।
16 सितम्बर, 1963 – फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया। मलय में सिंगापुर का सि मिला कर मलेशिया किया गया. हांलाकि 1965 में मलेशिया अलग हो गया।
16 सितम्बर, 1967 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
16 सितम्बर, 1975 – केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
16 सितम्बर, 1975 – पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
16 सितम्बर, 1978 – ईरान में आए भूकंप में 20 हजार से भी ज्यादा लोग मारे गए।
16 सितम्बर, 1986 – सोने की खदान में फंस जाने के कारण सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
16 सितम्बर, 2007 – वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई।
16 सितम्बर, 2013 – वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
16 सितम्बर, 2014 – इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

рдЗрддिрд╣ाрд╕ рдХे рдкрди्‍рдиों рдоें рдЖрдЬ 15 рд╕िрддрдо्рдмрд░ рдХा рджिрди (рджेрд╢-рд╡िрджेрд╢)


देश और दुनिया के इतिहास में 15 सितंबर के इतिहास में कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं.

1860: भारत के सबसे बड़े इंजीनियर समझे जाने वाले एम विश्वेश्वरैया का जन्‍म हुआ. इसे देश में इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है.

1876: शरद चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म हुआ.

1890: हरक्‍यूल पॉयरॉट, मिस मार्पल और पार्क पाइन जैसे जासूसी किरदारों में जान डालने वाली अगाथा क्रिस्‍टी का जन्‍म हुआ था.

1909: तमिल नेताओं में सबसे ऊंचा कद रखने वाले सी एन अन्‍नादुरई का जन्‍म हुआ था.

1940: द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना ने दावा किया कि इसने हिटलर की जर्मन वायुसेना को शिकस्त दे दी है.

2008: अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया. यह अब तक की अमरीकी इतिहास कि दिवालिया होने की सबसे बड़ी घटना थी. लीमैन का दिवालिया होना वैश्विक मंदी के कारकों में से एक था.

рдЗрддिрд╣ाрд╕ рдХे рдкрди्‍рдиों рдоें рдЖрдЬ 14 рд╕िрддрдо्рдмрд░ рдХा рджिрди (рджेрд╢-рд╡िрджेрд╢)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 14 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई और हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

1752 – ब्रिटेन ने जूलियन कैलेंडर को छोड़ ग्रेगरी कैलेंडर अपनाया।
1770 – डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1803 – ब्रिटिश जनरल लॉर्ड लेक ने द्वितीय एंग्लो-मराठा युद्ध के दौरान दिल्ली पर कब्जा किया।
1804 – पहली बार बैलून का प्रयोग किया गया। हवा में पायी जाने वाली हल्की गैसों से भरे हुए इस बैलून को फ़्रांस के भौतिक व रसायन शास्त्री जोज़फ़ गे लोसाक ने बनाया था।
1808 – रूस ने स्वीडन को ओरावैस के युद्ध में हराया।
1829 – एड्रियानोपेल शांति समझौते के बाद रूसी-तुर्की युद्ध समाप्त हुआ।
1868 – आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के गुरु स्वामी विरजानंद का निधन हुआ।
1891 – एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस नाम की ट्रेन ने न्यूयॉर्क सिटी से बफेलो तक 702 किलोमीटर की दूरी सात घंटे और छह मिनट में पूरी की। इस दिन यह ट्रेन अपनी सबसे ज्यादा स्पीड, 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। जबकि इसकी औसत स्पीड 98.8 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
1901 – अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1917 – रूस आधिकारिक तौर पर गणराज्य घोषित हुआ।
1932 – प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारी दुर्गा भाभी का जन्म हुआ।
1949 – संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।
1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान लूना-2 चांद पर उतरने वाला पहला यान बना। यह चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली मानव निर्मित पहली वस्तु थी।
1960 – ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्‍सपोर्टिंग कंट्रीज का गठन किया।
1960 – खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की। इसके घोषणा पत्र पर ईरान, सउदी अरब, एराक़ कुवैत, और वेनेज़ोएला ने हस्ताक्षर किये। पश्चिम की बड़ी बड़ी तेल कम्पनियों के मुक़ाबले के लिए यह संगठन बनाया गया।
1982 – हॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मोनाको की राजकुमारी ग्रेस केली की मॉटे कार्लो में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
1985 – ब्रिटेन का पूर्व सोवियत संघ के 25 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश देने के बाद जैसे को तैसा की नीति अपनाते हुए सोवियत संघ ने भी रूस में कार्यरत 25 ब्रितानी राजनयिकों को फ़ौरन देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया।
1999 – किरीबाती, नाउरू और टोंगा संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
2000 – माक्रोसॉफ्ट ने Windows ME लॉन्‍च किया।
2003 – एस्टोनिया यूरोपीय संघ में शामिल हुआ।
2008 – रुस के पेर्म क्राई में पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोट विमान 821 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विमान में सवार सभी 88 लोग मारे गए।

рдЗрддिрд╣ाрд╕ рдХे рдкрди्‍рдиों рдоें рдЖрдЬ 13 рд╕िрддрдо्рдмрд░ рдХा рджिрди (рджेрд╢-рд╡िрджेрд╢)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अमरीका के शिकागो नगर में लिफ्ट का पहला परीक्षण किया गया और उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

1250 – ईसाइयों और मुसलमानों के बीच मन्सूरिया नामक युद्ध आरंभ हुआ। यह युद्ध जिसे क्रूसेड के नाम से भी जाना जाता है।
1574 – तुर्की की सेना ने ट्यूनिस पर पुन: कब्जा किया।
1780 – अमरीका के शिकागो नगर में लिफ्ट का पहला परीक्षण किया गया। इसे जॉन बेकबार्ट नामक एक अमरीकी ने बनाया था इस परीक्षण में कुछ लोगों को 100 मीटर की उँचाई तक ले जाकर फिर नीचे लाया गया। बिजली की पहली लिफ्ट 1889 में और पहली ऑटोमेटिक लिफ्ट 1915 में बनी।
1788 – न्यूयॉर्क शहर अमेरिका की पहली राजधानी बना।
1791 – फ्रांस के राजा लुई 16वें ने संविधान को स्वीकार किया।
1882 – एंग्लो-मिस्र युद्ध-तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई।
1909 – इंग्लैंड के फुटबॉलर रे बॉअडन का जन्म हुआ।
1912 – अमेरिकी अभिनेत्री रीटा शॉ का जन्म हुआ।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।
1922 – पोलैंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया गया।
1922 – लिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। छाया में मापा गया यह तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) था।
1923 – स्पेन में सैन्य तख्तापलट हुआ। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।
1929 – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक जतीन्द्रनाथ दास का लाहौर जेल में भूख हड़ताल से निधन हुआ।
1942 – जर्मन सेना ने स्टेलिनग्राड पर हमला किया।
1947 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
1948 – तत्कालीन उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
1971 – विश्व हॉकी एसोसिएशन का गठन हुआ।
1973 – भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म हुआ।
1979 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
2002 – इस्रायल ने फिलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2007 – संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बड़ा इमारत बनी।
2008 – दिल्ली में तीन स्थानों पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए जिनमें 30 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हो गए।
2012 – भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन।
2013 – तालिबान आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के हेरात शहर में संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया जिसमें अफगान नेशनल पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हाे गए।

рдЗрддिрд╣ाрд╕ рдХे рдкрди्‍рдиों рдоें рдЖрдЬ 12 рд╕िрддрдо्рдмрд░ рдХा рджिрди (рджेрд╢-рд╡िрджेрд╢)

देश और दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिनमें से ये सभी प्रमुख हैं....

1912: भारत के जाने-माने नेता और पत्रकार फिरोज गांधी का जन्म हुआ.

1944: यूएस आर्मी ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया.

1953: अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने जैकलीन बुविये से शादी की थी.

1959: सोवियत संघ का रॉकेट 'लूकिन 2' चांद पर पहुंचकर एक नया इतिहास रच दिया.

2007: रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया.

рдЗрддिрд╣ाрд╕ рдХे рдкрди्‍рдиों рдоें рдЖрдЬ 11 рд╕िрддрдо्рдмрд░ рдХा рджिрди (рджेрд╢-рд╡िрджेрд╢)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 सितम्बर के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मृत्यु हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–

1893 – शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
1895 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता आचार्य विनोबा भावे का जन्म महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के गागोदा नाम गांव में हुआ। उनका पूरा नाम विनायक नरहरि भावे था।
1906 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में जारी अहिंसा आंदोलन को पहली बार ‘सत्याग्रह’ नाम दिया।
1911 – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ।
1919 – अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
1939 – इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1941 – अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
1948 – पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की मृत्यु हुई।
1951 – फ्लोरेंस चैडविक इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
1961 – विश्व वन्यजीव कोष का स्थापना हुई।
1962 – मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड 'दि बीटल्स' ने अपने पहले एकल हिट एलबम 'लव मी डू' के गाने रिकार्ड किए।
1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्जा किया।
1968 – एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हुई।
1971 – मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
1973 – चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट हुआ।
1987 – भारत की प्रसिद्ध व प्रतिभावान कवित्री महादेवी वर्मा का निधन हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभो में से एक मानी जाती हैं।
2001 – न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दोनों इमारतें आतंकवादी हवाई हमले के बाद धाराशायी हो गई थीं। इसमें 2752 लोगों की मौत हुई।
2003 – स्वीडन की विदेश मंत्री एना लिंध की एक अस्पताल में मौत हुई।
2012 – सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।